8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुड्डू धनोआ ने धर्मेंद्र की सेहत के बारे में नया अपडेट दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुड्डू धनोआ ने धर्मेंद्र की सेहत के बारे में नया अपडेट दिया?

सारांश

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर उनके कजिन गुड्डू धनोआ ने हाल ही में अपडेट साझा किया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अभिनेता की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज घर पर जारी रहेगा। जानें, गुड्डू ने क्या कहा और धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में और क्या जानकारी मिली है।

मुख्य बातें

धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
उनकी स्थिति अब स्थिर है।
गुड्डू धनोआ ने उनकी सेहत पर अपडेट दिया।
अगला उपचार घर पर होगा।
फैंस उनकी झलक देखने के लिए उत्सुक हैं।

मुंबई, 12 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत के बारे में ब्रीच कैंडी अस्पताल के चिकित्सकों और परिवार ने हाल ही में एक हेल्थ अपडेट जारी किया है। उनकी स्थिति अब स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब उनका उपचार घर पर ही जारी रहेगा।

धर्मेंद्र के कजिन, गुड्डू धनोआ, उनसे मिलने उनके घर पहुंचे हैं और उन्होंने एक्टर की सेहत के बारे में जानकारी साझा की है।

गुड्डू धनोआ ने धर्मेंद्र के घर से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एक्टर अब पहले से काफी बेहतर हैं और उनकी रिकवरी अच्छी तरह से हो रही है। जब उनसे इलाज के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, यह स्पष्ट है कि धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन उनका आगे का इलाज उनके घर पर ही होगा।

एक्टर के इलाज के लिए घर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और ब्रीच कैंडी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम को उनके घर पर भी देखा गया है।

आज सुबह, ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीक समदानी और डॉ. राजीव शर्मा ने एक्टर का हेल्थ अपडेट मीडिया के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि "धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर पर ही अपना इलाज जारी रखेंगे। सुबह 7:30 बजे उन्हें डिस्चार्ज किया गया है और वे पूरी तरह से ठीक होकर गए हैं। उनके घर पर भी इलाज के लिए उचित व्यवस्था कर दी गई है।"

डॉ. राजीव शर्मा ने जनता से अपील की है कि परिवार और धर्मेंद्र की तबीयत के बारे में गलत खबरें न फैलाएं।

धर्मेंद्र के परिवार के सभी सदस्य उनके साथ हैं और उनके घर के बाहर फैंस भी उनकी झलक देखने के लिए उत्सुक हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

ताकि अफवाहों का बाजार न गर्म हो।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धर्मेंद्र की सेहत अब कैसी है?
धर्मेंद्र की सेहत अब स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
गुड्डू धनोआ ने क्या कहा?
गुड्डू धनोआ ने कहा कि धर्मेंद्र की रिकवरी अच्छी हो रही है।
धर्मेंद्र का इलाज अब कहाँ होगा?
धर्मेंद्र का आगे का इलाज उनके घर पर जारी रहेगा।
क्या धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य उनके साथ हैं?
हाँ, धर्मेंद्र के परिवार के सभी सदस्य उनके साथ हैं।
डॉक्टरों ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में क्या कहा?
डॉक्टरों ने बताया कि धर्मेंद्र पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले