2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे?

सारांश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भारत में ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। उनकी यात्रा के दौरान आगरा में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। यह यात्रा विश्व धरोहर सप्ताह के साथ मेल खाती है, जिसमें कई विशेष मेहमान भी शामिल होंगे।

मुख्य बातें

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का आगरा दौरा भारतीय पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है।
आगरा प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने की योजना बनाई है।
40 देशों के 126 विशेष मेहमान ताजमहल देखने आ रहे हैं।
ताजमहल में मुफ्त प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन मुख्य गुंबद के लिए शुल्क है।
विश्व धरोहर सप्ताह के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आगरा, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र डोनाल्ड ट्रंप जूनियर जल्द ही भारत की यात्रा पर आएंगे। वह विशेष विमान से आगरा पहुंचेगे और विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करेंगे। आगरा प्रशासन इस यात्रा के लिए लगातार तैयारियों में लगा हुआ है। ट्रंप जूनियर की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है, क्योंकि इस समय बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय मेहमान भी आगरा पहुंचेंगे।

नई दिल्ली में 19 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले न्यायाधीशों के विश्व सम्मेलन में भाग लेने के लिए कई विशिष्ट हस्तियां भारत आएंगी। इनमें से अनेक लोग दिल्ली पहुंचने के बाद आगरा भी जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुवार को विशेष विमान से दोपहर 1:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद उनका काफिला सीधे ताजमहल की ओर रवाना होगा।

इसके साथ ही, करीब 40 देशों के 126 विशेष मेहमान भी ताजमहल देखने पहुंचेंगे। इनमें कुछ देशों के पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री और न्यायाधीश शामिल हैं।

याद दिला दें कि इससे पहले वर्ष 2020 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल गए थे। उस यात्रा के दौरान उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेड कुशनर भी उनके साथ थे। तब आगरा में ऐतिहासिक स्वागत हुआ था और शहर को विशेष रूप से सजाया गया था।

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल सोसाइटी द्वारा आयोजित 26वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चीफ जस्टिस ऑफ द वर्ल्ड में शामिल होने के लिए कई मेहमान भारत आ रहे हैं। यह सम्मेलन नई दिल्ली में हो रहा है।

इसके साथ ही, 19 नवंबर से विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने आगरा के कई प्रमुख स्मारकों जैसे ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्मादौला आदि में मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है। हालांकि, ताजमहल के मुख्य गुंबद के दर्शन के लिए पूर्व की तरह 200 रुपए का शुल्क देना होगा। इस सप्ताह 25 नवंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे न केवल आगरा का पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की छवि को मजबूती मिलेगी। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आगरा में सुरक्षा और व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट हों।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर कब भारत आ रहे हैं?
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर 19 नवंबर को विशेष विमान से भारत आ रहे हैं।
वे ताजमहल कब देखने जाएंगे?
वे आगरा पहुंचकर सीधे ताजमहल देखने जाएंगे।
इस यात्रा के दौरान कितने अंतरराष्ट्रीय मेहमान आएंगे?
इस यात्रा के दौरान 40 देशों के 126 विशेष मेहमान आगरा पहुंचेंगे।
क्या ताजमहल में प्रवेश के लिए शुल्क देना होगा?
हां, ताजमहल के मुख्य गुंबद के दर्शन के लिए 200 रुपए का शुल्क देना होगा।
विश्व धरोहर सप्ताह कब शुरू हो रहा है?
विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवंबर से शुरू हो रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले