27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एक्जिम बैंक ने मैनेजर सहित 6 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए, अंतिम तिथि 15 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एक्जिम बैंक ने मैनेजर सहित 6 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए, अंतिम तिथि 15 अप्रैल

सारांश

एक्जिम बैंक ने मैनेजर समेत 6 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी।

मुख्य बातें

एक्जिम बैंक ने 6 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
योग्यता के लिए 50% अंक के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन जरूरी है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू पर आधारित होगा।
सैलरी 48,480 से 93,960 रुपए प्रति माह होगी।

नई दिल्ली, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर को संवारने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत हुआ है। एक्सपोर्ट इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (एक्जिम बैंक) ने मैनेजर सहित कुल ६ पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

एक्जिम बैंक द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि १५ अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी आवेदन फॉर्म जमा करें।

एक्जिम बैंक ने जिन ६ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें मैनेजर (इंटरनल ऑडिट) के २, डिप्टी मैनेजर (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) के २ और डिप्टी मैनेजर (एडमिनिस्ट्रेशन) के २ पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार न्यूनतम ५० प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव भी होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु २१ साल और अधिकतम आयु ३५ साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना ३१ जनवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार ४८,४८० से ९३,९६० रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले एक्जिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें, फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारी भरकर, मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए निकालें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पेशेवर विकास का भी अवसर है। सभी योग्य उम्मीदवारों को इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एक्जिम बैंक में कौन से पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है?
एक्जिम बैंक ने मैनेजर (इंटरनल ऑडिट), डिप्टी मैनेजर (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट), और डिप्टी मैनेजर (एडमिनिस्ट्रेशन) के लिए कुल 6 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
क्या आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है?
हाँ, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में है।
पदों के लिए पात्रता क्या है?
उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले