24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गिरिराज सिंह की चेतावनी: टीएमसी के गुंडों का इलाज 4 मई के बाद होगा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गिरिराज सिंह की चेतावनी: टीएमसी के गुंडों का इलाज 4 मई के बाद होगा

सारांश

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरम है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने टीएमसी के गुंडों को चेतावनी दी है कि 4 मई के बाद सबका इलाज होगा। क्या यह चुनावी राजनीति में एक नया मोड़ है?

मुख्य बातें

गिरिराज सिंह ने टीएमसी के गुंडों को चेतावनी दी है कि 4 मई के बाद इलाज होगा।
पीएम मोदी ने गुंडों को आत्मसमर्पण करने का अंतिम मौका दिया है।
टीएमसी की सरकार को गुंडागर्दी की सरकार बताया गया है।

पटना, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडों को सावधान रहने की आवश्यकता है। 4 मई के बाद निश्चित रूप से इलाज किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की चुनावी सभा में कहा कि मैं टीएमसी के सभी गुंडों, सिंडिकेट और भ्रष्टाचारियों को एक आखिरी मौका देता हूं। 29 अप्रैल से पहले अपने-अपने थानों में आत्मसमर्पण कर लें, क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी नहीं बचेगा।

गिरिराज सिंह ने टीएमसी की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह जनमत की सरकार नहीं है, बल्कि गुंडागर्दी की सरकार है।

उन्होंने चेतावनी दी कि टीएमसी के गुंडे सावधान हो जाएं और वोटरों को डराने-धमकाने की कोशिश न करें। 4 मई के बाद सभी का इलाज किया जाएगा।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस 1996 से महिलाओं के आरक्षण बिल को लटकाने का काम कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं के साथ जो धोखा किया जा रहा है, महिलाएं इसका जवाब देंगी। ममता बनर्जी को चुनाव में इसका आभास होगा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी का दृढ़ संकल्प है। जो लोग आधी आबादी (महिलाओं) के अधिकार छीनने का जश्न मना रहे हैं, उन्हें पछताना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और हमारी भाजपा की सरकार पर करोड़ों माताओं और बहनों का अटूट विश्वास है। महिला आरक्षण में रुकावट डालने वाली मानसिकता को जनता समझती है और आने वाले समय में अपने वोट की चोट से इसका जवाब देगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गिरिराज सिंह ने टीएमसी के गुंडों को क्या चेतावनी दी है?
गिरिराज सिंह ने कहा है कि टीएमसी के गुंडों को सावधान हो जाना चाहिए और 4 मई के बाद उनका इलाज किया जाएगा।
पीएम मोदी ने टीएमसी के गुंडों को क्या संदेश दिया?
पीएम मोदी ने गुंडों को आत्मसमर्पण करने का अंतिम मौका दिया है और कहा है कि 4 मई के बाद कोई भी नहीं बचेगा।
टीएमसी की सरकार के बारे में गिरिराज सिंह का क्या कहना है?
गिरिराज सिंह ने टीएमसी की सरकार को गुंडागर्दी की सरकार बताया है, जो जनमत की सरकार नहीं है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले