11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि दी गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि दी गई?

सारांश

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि देने का अवसर, जिसमें अमित शाह ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन की दुखद घटना और राजकीय शोक की घोषणा के बारे में जानें।

मुख्य बातें

विजय रूपाणी का निधन 12 जून को हुआ था।
अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राजकीय शोक 16 जून को मनाया जाएगा।
सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
यह घटना भाजपा परिवार के लिए एक बड़ा सदमा है।

नई दिल्ली, 16 जून (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को सोमवार शाम को अंतिम विदाई दी गई। उनका निधन 12 जून को अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुआ था। रूपाणी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राजकोट पहुंचकर विजय रूपाणी के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आज राजकोट में विजयभाई रूपाणी जी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विजयभाई संगठन से लेकर सरकार तक जीवनभर विचारधारा के प्रति समर्पित रहे। उनके जैसे अनुशासित और निष्ठावान साथी को खोना भाजपा परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। वे हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृति सदैव हमारे मन में जीवित रहेगी। मैं सोमनाथ दादा से प्रार्थना करता हूं कि वे पुण्यात्मा को सद्गति दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

यह ध्यान देने योग्य है कि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद रविवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान किया गया था। विजय रूपाणी 12 जून को उसी एयर इंडिया फ्लाइट में थे, जो लंदन जाने के लिए टेकऑफ करते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें चालक दल के 12 सदस्यों समेत 241 लोगों की जान चली गई थी। इनमें रूपाणी भी शामिल थे।

विजय रूपाणी के निधन पर सोमवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके हुए हैं। इस संदर्भ में गुजरात के मुख्य सचिव ने रविवार को एक आदेश जारी किया था। उन्होंने बताया था कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी के प्रति सम्मान के तौर पर गुजरात सरकार ने निर्णय लिया है कि 16 जून (सोमवार) को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान गुजरात में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

विजय रूपाणी के निधन ने न केवल भाजपा परिवार को बल्कि पूरे देश को एक गहरा दुख पहुंचाया है। उनकी सेवा और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। यह घटना हमें बताती है कि राजनीति में भी व्यक्तिगत संबंध और संवेदनाएं महत्वपूर्ण होती हैं।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विजय रूपाणी का निधन कैसे हुआ?
विजय रूपाणी का निधन 12 जून को अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुआ था।
अमित शाह ने विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि कैसे दी?
अमित शाह ने राजकोट पहुंचकर विजय रूपाणी के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजकीय शोक की घोषणा कब की गई?
विजय रूपाणी के निधन पर 16 जून को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले