11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने पूजा अर्चना की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने पूजा अर्चना की?

सारांश

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने अपने गुरुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अन्य नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए। जानें इस पवित्र दिन की विशेषताएं और श्रद्धालुओं की संख्या।

मुख्य बातें

गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा का आयोजन किया गया।
सीएम योगी ने अपने गुरुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
देशभर से श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया।
गुरु शिष्य परंपरा का सम्मान किया गया।
गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर।

लखनऊ, 10 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर का दौरा किया। सीएम ने अपने गुरुओं को श्रद्धा पूर्वक नमन किया और महंत अवैद्यनाथ तथा महंत दिग्विजयनाथ की समाधि पर विशेष पूजा-अर्चना की।

इस पवित्र अवसर पर, योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "गुरु की कृपा से ही शिष्य अज्ञान से आत्मबोध और अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ता है। गुरु शिष्य को संस्कार, सेवा और सत्य से जोड़कर उच्चतम आदर्शों का मार्ग दिखाते हैं।" उन्होंने सभी गुरुजनों को नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके पांच दशक से अधिक के सार्वजनिक जीवन को राष्ट्रनीति और नैतिक राजनीति का उज्ज्वल उदाहरण बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी गुरु पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "जीवन में जिसने भी अच्छाई, सच्चाई और करुणा की सीख दी, वही गुरु है।"

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरु पूर्णिमा पर मराठी भाषा में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संस्कृत श्लोक, "गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः," साझा करते हुए गुरुओं को परमब्रह्म के रूप में वंदन किया। गडकरी ने सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई दी और गुरुओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने भारत को एकता के सूत्र में बांधा और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की नींव रखी। उन्होंने लिखा, "आचार्य शंकर के कारण ही हमारी सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत आज भी जीवित है। उनके अद्वैत दर्शन ने मानवता को शांति और एकता का मार्ग दिखाया।" चौहान ने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि गुरुओं का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो और उनका जीवन यशस्वी व जनकल्याणकारी बने।

गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर, लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी पहुंचे। पवित्र नदियों में स्नान कर गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वाह किया। देशभर से आए श्रद्धालु और शिष्य स्नान के बाद अपने-अपने गुरु स्थानों पर पहुंचे और विधिवत पूजन कर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज में एकता और सद्भावना को भी बढ़ावा देता है। सभी वर्गों के नेताओं ने इस दिन को महत्वपूर्ण बताया है और इसे एकता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुरु पूर्णिमा पर क्या विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं?
गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालु अपने गुरुओं की पूजा करते हैं और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन करते हैं।
सीएम योगी ने गुरु पूर्णिमा पर क्या कहा?
सीएम योगी ने कहा कि गुरु की कृपा से ही शिष्य अज्ञान से आत्मबोध की ओर बढ़ता है।
गुरु पूर्णिमा का महत्व क्या है?
गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु-शिष्य परंपरा को सम्मानित करने और ज्ञान के प्रति आभार व्यक्त करने में है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 सप्ताह पहले
  4. 2 सप्ताह पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले