29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में टीचिंग फैकल्टी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 27 अप्रैल तक करें फॉर्म भरे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में टीचिंग फैकल्टी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 27 अप्रैल तक करें फॉर्म भरे

सारांश

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने टीचिंग फैकल्टी के 25 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगी। जानें किन-किन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

मुख्य बातें

25 पदों पर भर्ती की जा रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
योग्यता में मास्टर डिग्री और NET/SLATE/SET या पीएचडी शामिल हैं।
वेतन 57,700 से 2,18,200 रुपए प्रति माह होगा।
आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार भिन्न है।

शिमला, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अगर आप हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) में नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो यह एक विशेष अवसर है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न टीचिंग फैकल्टी के लिए कुल 25 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में 27 मार्च से आरंभ हो चुकी है और अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा और निर्धारित तिथि के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।

सीयूएचपी ने प्रोफेसर के 06, एसोसिएट प्रोफेसर के 07 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार मास्टर डिग्री, NET/SLATE/SET या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अन्य पात्रता मानदंड भी पूरे करने आवश्यक हैं।

योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की वेतन 57,700 से 2,18,200 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। जनरल/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए शुल्क 1,750 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए 1,500 रुपए है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए, सबसे पहले हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। आवश्यक जानकारी भरें, सभी दस्तावेज सही साइज में अपलोड करें, फिर शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि युवा शिक्षकों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
कितने पदों पर भर्तियाँ हो रही हैं?
कुल 25 पदों पर भर्तियाँ हो रही हैं।
क्या आवेदन ऑनलाइन करना होगा?
हाँ, आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में होगी।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी के लिए 1,750 रुपए और एससी/एसटी के लिए 1,500 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले