27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हिमाचल प्रदेश की मंडी में आपदा के 14 दिन बाद स्कूल फिर से खुल गए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हिमाचल प्रदेश की मंडी में आपदा के 14 दिन बाद स्कूल फिर से खुल गए?

सारांश

मंडी, 14 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आपदा के 14 दिन बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। सोमवार को सराज घाटी के अधिकांश स्कूलों को फिर से खोला गया है। हालांकि, 9 स्कूल अब भी बंद हैं। जानिए बच्चों और शिक्षकों की प्रतिक्रियाएँ।

मुख्य बातें

सराज घाटी के अधिकांश स्कूल फिर से खोले गए हैं।
14 दिन बाद बच्चों में खुशी का माहौल है।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बच्चों को प्रेरित किया।
9 स्कूल अभी भी बंद हैं।
आपदा में 3 छात्र लापता हैं।

मंडी, 14 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आपदा के 14 दिन बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है। सोमवार को सराज घाटी के अधिकांश स्कूल फिर से खोले गए हैं। सराज विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौजूद हैं। हालांकि, 9 स्कूल अब भी भारी नुकसान के कारण बंद हैं।

14 दिनों के बाद स्कूल खुलने से बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्रा कृतिका और छात्र शशांक ठाकुर ने कहा कि स्कूल खुलने की खुशी तो है, लेकिन आपदा के कारण स्कूलों की बदहाल स्थिति देखकर मन दुखी है।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को बगस्याड़ स्कूल का दौरा किया और बच्चों से मिले। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें मेहनत करने और अपने भविष्य को संवारने का संदेश दिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज घाटी में आपदा से हुए नुकसान के बाद अब समय चुनौतियों को पार कर आगे बढ़ने का है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को धीरे-धीरे सुचारू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "बारिश के कारण जिस प्रकार का नुकसान हुआ था, उसे देखते हुए यह जरूरी था कि बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को कुछ दिन के लिए बंद किया जाए। सोमवार से स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। अब आगे सब कुछ मौसम पर निर्भर करेगा।"

फिलहाल सराज क्षेत्र में जो 9 स्कूल बंद हैं, उनमें खबलेच, बखलवार, बन्याड़, निहरी सुनाह, भलवार, रूहाड़ा, भुलाह, लामसाफड़ और नरैणधार के स्कूल शामिल हैं।

इधर, 14 दिन से लापता तीन छात्रों का कोई सुराग नहीं मिला है। शिक्षा खंड बगस्याड़ के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इंद्र सिंह भारद्वाज ने बताया कि आपदा में सराज घाटी के तीन छात्र लापता हैं। ये बच्चे लामसाफड़ क्षेत्र के निवासी हैं और मलबे के साथ बह गए थे। उनकी अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।

30 जून को सराज घाटी में प्राकृतिक आपदा ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। इस आपदा ने न केवल लोगों की जिंदगी प्रभावित की, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी भारी क्षति पहुंचाई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस आपदा में 27 लोगों की मौत का दावा करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि प्राकृतिक आपदाएं हमारे समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सबसे अधिक प्रभावित करती हैं। हमें इस समय में एकजुट होकर उनकी मदद करनी चाहिए और भविष्य में इस तरह की आपदाओं से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आपदा के बाद स्कूल कब खोले गए?
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आपदा के 14 दिन बाद स्कूल 14 जुलाई को खोले गए।
कितने स्कूल अभी भी बंद हैं?
वर्तमान में 9 स्कूल भारी नुकसान के कारण बंद हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्या कहा?
जयराम ठाकुर ने बच्चों से मिलकर उन्हें मेहनत करने का संदेश दिया और कहा कि अब हमें आगे बढ़ने की जरूरत है।
आपदा में कितने छात्रों का कोई सुराग नहीं मिला?
14 दिन से लापता तीन छात्रों का कोई सुराग नहीं मिला है।
आपदा ने किस प्रकार का नुकसान पहुँचाया?
आपदा ने न केवल लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी गंभीर क्षति पहुँचाई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले