24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईजीआईएमएस पटना में जूनियर रेजिडेंट के 18 रिक्त पद, जानें इंटरव्यू की तारीख

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईजीआईएमएस पटना में जूनियर रेजिडेंट के 18 रिक्त पद, जानें इंटरव्यू की तारीख

सारांश

मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए आईजीआईएमएस पटना ने 18 जूनियर रेजिडेंट पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जानें आवेदन प्रक्रिया और इंटरव्यू की तारीख।

मुख्य बातें

आईजीआईएमएस पटना में 18 जूनियर रेजिडेंट पदों की रिक्ति है।
इंटरव्यू 6 मई को आयोजित होगा।
आवेदन शुल्क 250 रुपए है।
उम्मीदवारों को नीट-पीजी स्कोर के आधार पर चुना जाएगा।
डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन इंटरव्यू से पहले किया जाएगा।

पटना, 13 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस), पटना ने विभिन्न विभागों में जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के कुल 18 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईजीआईएमएस, पटना द्वारा जारी किए गए पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन नीट-पीजी स्कोर के आधार पर मेरिट, दस्तावेज़ सत्यापन, वॉक-इन इंटरव्यू और रिक्तियों के अनुसार विभाग आवंटन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपए प्रति माह की सैलरी मिलेगी।

वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (इंटर्नशिप सहित) या एनएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, नीट-पीजी 2025 में उपस्थित हुए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को अपने निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 250 रुपए है। वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 6 मई को आईजीआईएमएस, पटना के मुख्य सभागार में सुबह 11:30 बजे से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को समय से पहुंचने और सभी संबंधित दस्तावेज़ और रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी साथ लाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले आईजीआईएमएस-पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद, नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। सभी आवश्यक जानकारी भरकर इंटरव्यू केंद्र पर साथ ले जाएं।

आईजीआईएमएस-पटना के मुख्य सभागार में इंटरव्यू से पहले उसी दिन उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों का सत्यापन भी किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईजीआईएमएस पटना में जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को आईजीआईएमएस पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख कब है?
वॉक-इन इंटरव्यू 6 मई को सुबह 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया में नीट-पीजी स्कोर, दस्तावेज़ सत्यापन और वॉक-इन इंटरव्यू शामिल हैं।
आवेदन शुल्क क्या है?
आवेदन शुल्क 250 रुपए है।
क्या नीट-पीजी 2025 में उपस्थित उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, नीट-पीजी 2025 में उपस्थित हुए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले