21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईएसआईसी हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट के 17 पदों पर भर्ती, परीक्षा के बिना होगा चयन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईएसआईसी हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट के 17 पदों पर भर्ती, परीक्षा के बिना होगा चयन

सारांश

सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, पटना ने सीनियर रेजिडेंट के 17 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।

मुख्य बातें

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में 17 सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए भर्ती।
चयन प्रक्रिया वॉक-इन-इंटरव्यू पर आधारित।
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए।
सैलरी 67,700 रुपए प्रति माह।
इंटरव्यू 17 मई को आयोजित होगा।

पटना, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बिहटा, पटना ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

ईएसआईसी द्वारा जारी की गई भर्ती में सीनियर रेजिडेंट (पैथोलॉजी) और सीनियर रेजिडेंट (एफएमटी) के 2-2 पद, सीनियर रेजिडेंट (माइक्रोबायोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट (जनरल मेडिसिन), सीनियर रेजिडेंट (पेडियाट्रिक्स), सीनियर रेजिडेंट (जनरल सर्जरी), सीनियर रेजिडेंट (एनाटॉमी), सीनियर रेजिडेंट (फिजियोलॉजी) और सीनियर रेजिडेंट (फार्माकोलॉजी) के 1-1, और सीनियर रेजिडेंट (चेस्ट) तथा सीनियर रेजिडेंट (रेडियो-डायग्नोसिस) के 3-3 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 67,700 रुपए की सैलरी मिलेगी, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विशेषज्ञता में एमडी/एमएस/डीएनबी की डिग्री होनी आवश्यक है। टीबी और चेस्ट रोग के लिए, कैंडिडेट्स को पल्मोनरी मेडिसिन, चेस्ट मेडिसिन, और रेस्पिरेटरी मेडिसिन में एमडी/डीएनबी होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास वैध एनएमसी/राज्य चिकित्सा परिषद पंजीकरण होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व सैनिक (नियमित कर्मचारी)/महिला/पूर्व रक्षा सैनिक और पीएच उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

वॉक-इन-इंटरव्यू 17 मई को सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक 'कॉलेज काउंसिल रूम, कॉलेज बिल्डिंग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बिहटा, पटना- 801103' में आयोजित किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को समय से पहुंचने और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स साथ लाने की सिफारिश की जाती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने में भी सहायक होगी। ईएसआईसी का यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईएसआईसी हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए क्या योग्यता चाहिए?
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विशेषज्ञता में एमडी/एमएस/डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
अवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए और अन्य श्रेणियों के लिए छूट है।
इंटरव्यू कब और कहां होगा?
इंटरव्यू 17 मई को सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, बिहटा, पटना में होगा।
चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 67,700 रुपए की सैलरी मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले