ईएसआईसी भर्ती नोटिस: सीनियर रेजिडेंट के लिए 48 पदों पर आवेदन और इंटरव्यू की तारीख!
सारांश
मुख्य बातें
बेंगलुरु, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, कलाबुरगी ने सीनियर रेजिडेंट के लिए 48 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
ईएसआईसी के द्वारा जारी किए गए 48 सीनियर रेजिडेंट पदों में एनेस्थिसियोलॉजी, पैथोलॉजी, चिकित्सा, और एनआईसीयू के 4-4; बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, रेडियोलॉजी, और फोरेंसिक मेडिसिन के 2-2; छाती, आंख, अस्थिविज्ञान, मनोचिकित्सा, और औषध विज्ञान के 1-1; प्रसूति एवं स्त्रीरोग, सर्जरी, शरीर रचना विज्ञान, और शरीर क्रिया विज्ञान के 3-3; तथा आईसीयू के 7 पद शामिल हैं।
उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 1,40,545 रुपए का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी) होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 44 वर्ष निर्धारित की गई है, जो इंटरव्यू की तिथि के अनुसार होगी।
रजिस्ट्रेशन के दौरान, उम्मीदवारों को वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 300 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ईएसआईसी की ओर से जारी पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 27 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक 'ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, पीजीआईएमएसआईआर और अस्पताल सेडम रोड, कालाबुरागी, कर्नाटक-585106' पते पर आकर इंटरव्यू के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
कैंडिडेट्स ध्यान दें, सुबह 10:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, व्यक्तिगत इंटरव्यू का आयोजन 29 अप्रैल को सुबह 09:30 बजे से प्रारंभ होगा। वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को समय पर केंद्र पर पहुंचने के साथ सभी संबंधित दस्तावेज और आवेदन फॉर्म साथ लाना याद रखें।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। फिर नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। सभी आवश्यक जानकारियों को फॉर्म में भरकर रजिस्ट्रेशन के दिन आवेदन फॉर्म को केंद्र पर लाना न भूलें।