11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईएसआईसी रांची में प्रोफेसर समेत 78 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 9 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईएसआईसी रांची में प्रोफेसर समेत 78 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 9 अप्रैल

सारांश

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए ईएसआईसी, रांची ने 78 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेगी। सभी योग्य उम्मीदवारों को समय सीमा का ध्यान रखना चाहिए।

मुख्य बातें

ईएसआईसी, रांची में 78 पदों पर भर्ती की घोषणा।
आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है।
योग्य उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए है।
अवधारणाओं के अनुसार आयु सीमा 45 से 69 वर्ष है।

रांची, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप सरकारी नौकरी की खोज में हैं, तो आपके लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), रांची ने प्रोफेसर समेत कुल 78 विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

ईएसआईसी द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

ईएसआईसी ने जिन 78 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें प्रोफेसर के 10, एसोसिएट प्रोफेसर के 17, असिस्टेंट प्रोफेसर के 9 और सीनियर रेजिडेंट के 42 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एनएमसी दिशा-निर्देशों के अनुसार एमबीबीएस/एमडी/एमएस/डीएनबी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स को अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव भी होना चाहिए।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 45 से 69 वर्ष के बीच तय की गई है। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, और चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 67,700 से 1,23,100 रुपए प्रति माह होगी। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए शुल्क 500 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला/रक्षा पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी, रांची की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लें। सभी जानकारियों को फॉर्म में भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद आवेदन की फोटो या तो संबंधित आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजें, या रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर दिए गए पते पर डाक करें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अच्छी सैलरी और अन्य लाभ भी मिलेंगे।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईएसआईसी में आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है।
ईएसआईसी में भर्ती के लिए कौन-कौन से पद उपलब्ध हैं?
ईएसआईसी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के पद उपलब्ध हैं।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला/दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?
योग्य उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले