आईआईएम विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट एसोसिएट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईआईएम विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट एसोसिएट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल

सारांश

आईआईएम विशाखापत्तनम ने प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतर्गत पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें।

मुख्य बातें

आईआईएम विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट एसोसिएट-I की वैकेंसी आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल अधिकतम आयु 35 वर्ष सैलरी 28,000 से 31,000 रुपए प्रति माह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

विशाखापत्तनम, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के पद पर भर्ती का एक सुनहरा अवसर आया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईआईएम विशाखापत्तनम द्वारा इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपनी आवेदन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में प्रवीणता होनी चाहिए, और तेलुगु और ओडिया पर भी अच्छी पकड़ होनी आवश्यक है। इसके अलावा, आईआईएम विशाखापत्तनम द्वारा निर्धारित अन्य पात्रता मानदंड भी पूरा करना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आईआईएम विशाखापत्तनम द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 28,000 से 31,000 रुपए प्रति माह की सैलरी दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले आईआईएम विशाखापत्तनम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर, संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। सभी दस्तावेजों को सही साइज में अपलोड करें। अंत में, फॉर्म की जांच कर सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि संस्थान के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईआईएम विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट एसोसिएट पद के लिए आवेदन कैसे करें?
आप आईआईएम विशाखापत्तनम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल है।
इस पद के लिए आयु सीमा क्या है?
अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को 28,000 से 31,000 रुपए प्रति माह की सैलरी मिलेगी।
क्या आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी?
हाँ, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले