इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड में जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के 77 पदों के लिए भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड में जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के 77 पदों के लिए भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

सारांश

इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) ने जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए 77 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह एक सुनहरा अवसर है उन युवाओं के लिए जो इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

मुख्य बातें

इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड में 77 पदों पर भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल।
योग्यता: बीएससी या 3 वर्षीय डिप्लोमा।
सैलरी: 30,000 से 1,20,000 रुपए प्रति माह।
आवेदन प्रक्रिया: ऑफलाइन।

देहरादून, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) में नौकरी पाने की चाह रखने वालों के लिए एक अनूठा अवसर प्रस्तुत हुआ है। आईओएल ने जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए कुल 77 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

इन 77 पदों में जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (केमिकल) के लिए 1, जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 6, जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रानिक्स) के लिए 26, जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए 37 और जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (ऑप्टिक्स और कोटिंग) के लिए 7 पद सम्मिलित हैं।

आईओएल ने इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में शुरू कर दी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीएससी या 3 वर्षीय डिप्लोमा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स के पास आवश्यक अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार, अंतिम मेरिट सूची और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 30,000 से 1,20,000 रुपए प्रति माह के बीच होगी और उन्हें अन्य लाभ एवं भत्ते भी प्राप्त होंगे।

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद से संबंधित अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें।

फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज़ को फॉर्म के साथ संलग्न करें। इसके बाद, आवेदन को एक लिफाफे में डालकर 'अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड, ओएफआईएलडीडी कैम्पस रायपुर, देहरादून (उत्तराखंड) - 248008' इस पते पर भेज दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो इस नौकरी को और भी आकर्षक बनाते हैं।
RashtraPress
15 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईओएल में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना लिंक पर क्लिक करना होगा और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरकर संबंधित पते पर भेजना होगा।
इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन की अंतिम तारीख कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार, अंतिम मेरिट लिस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होगी।
इस नौकरी का वेतन क्या होगा?
चयनित कैंडिडेट्स को 30,000 से 1,20,000 रुपए प्रति माह की सैलरी मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले