31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में जूनियर सेक्रेटरी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में जूनियर सेक्रेटरी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च

सारांश

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने योग्यता अनुसार जूनियर सेक्रेटरी के 6 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जानें आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक योग्यताएँ और अधिक जानकारी।

मुख्य बातें

ईआईएल में 6 जूनियर सेक्रेटरी पदों के लिए भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च है।
60% अंक के साथ ग्रेजुएट होना आवश्यक।
कंप्यूटर एप्लीकेशन का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
सैलरी 29,000 से 120,000 रुपए प्रति माह।

नई दिल्ली, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में कार्य करने के इच्छुक युवा अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर उपलब्ध है। ईआईएल ने जूनियर सेक्रेटरी के लिए कुल 6 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

ईआईएल द्वारा निर्धारित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भरें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स को कंप्यूटर एप्लीकेशन/एमएस ऑफिस में कम से कम 3 महीने का सर्टिफिकेट/डिप्लोमा और अंग्रेजी शॉर्टहैंड तथा टाइपिंग में क्रमशः 90 और 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।

ईआईएल द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले योग्य कैंडिडेट्स का चयन शॉर्टलिस्टिंग, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की मासिक सैलरी 29,000 से 120,000 रुपए के बीच होगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए सक्रिय लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। सभी दस्तावेज़, फोटो, और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। अंत में फॉर्म की जाँच कर उसे सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि ईआईएल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी पाने के लिए प्रतिस्पर्धा काफी अधिक हो सकती है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी के पद के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां संबंधित लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इस पद के लिए क्या योग्यता आवश्यक है?
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री और कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च है।
इस पद के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को 29,000 से 120,000 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले