26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'लैला' ने हिस्ट्रीशीटर 'मजनू' के साथ मिलकर अपने शौहर की हत्या की साजिश रची?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'लैला' ने हिस्ट्रीशीटर 'मजनू' के साथ मिलकर अपने शौहर की हत्या की साजिश रची?

सारांश

जमशेदपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया, लेकिन मुख्य आरोपी महिला अभी भी फरार है। यह मामला शहर में एक नई सनसनी पैदा कर रहा है।

मुख्य बातें

महिला ने पति की हत्या की साजिश रचने की कोशिश की।
पुलिस ने समय पर कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
आपराधिक इतिहास रखने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया।
इस मामले ने समाज में सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

जमशेदपुर, 20 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। जमशेदपुर में एक महिला ने अपने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ मिलकर अपने शौहर की हत्या के लिए शूटर नियुक्त किए थे। हालांकि, शूटर अपनी योजना को अंजाम दे पाते, उससे पहले ही परसुडीह थाना क्षेत्र की पुलिस ने तीन आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पति की हत्या की साजिश में शामिल महिला हिना फिलहाल फरार है।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि जावेद नामक युवक ने बेगम हिना के अवैध संबंधों पर आपत्ति जताई थी और उसे उसके प्रेमी से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इस विवाद के कारण दंपती के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि हिना ने अपने शौहर से छुटकारा पाने के लिए अपने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

पुलिस को सूचना मिली कि खासमहल के मुरूम मैदान में कुछ अपराधी जावेद की हत्या की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिट्टू (22), मो. शाहबाज उर्फ भोंदु (19), और राहुल कुमार (26) को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।

तलाशी के दौरान मो. शाहबाज के पास से एक सिल्वर कलर की पिस्तौल और मैगजीन तथा बिट्टू से एक ब्लैक कलर की पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गई। इसके अलावा, दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने परसुडीह थाना में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार सभी तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मो. शाहबाज उर्फ भोंदु का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट से जुड़े कई मामलों में नामजद है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों और मुख्य आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दिखाती है कि अपराध की दुनिया में संबंध और स्वार्थ किस हद तक जा सकते हैं। यह आवश्यक है कि पुलिस और कानून व्यवस्था ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करें ताकि समाज में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या महिला अभी भी फरार है?
हाँ, महिला हिना फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
कितने शूटर गिरफ्तार हुए हैं?
पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है।
क्या आरोपी का आपराधिक इतिहास है?
हाँ, गिरफ्तार आरोपी मो. शाहबाज का आपराधिक इतिहास है।
हत्या की साजिश का कारण क्या था?
हत्या की साजिश का कारण पति और पत्नी के बीच के अवैध संबंधों पर विवाद था।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने सूचना पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की जांच शुरू की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले