2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई?

सारांश

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर आतंक फैलाने की कोशिश की, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। जानें इस घटना के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर दहशत फैलाने का प्रयास किया।
लोको पायलट की सूझबूझ ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
धमाके के समय कोई ट्रेन नहीं थी, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
रेलवे प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित किया है।
सुरक्षा बल स्थिति की जांच में लगे हुए हैं।

पश्चिमी सिंहभूम, 3 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलमंडल के रंगरा-करमपाड़ा रेलखंड पर नक्सलियों ने रेल यातायात को बाधित करने की साजिश की। 2 और 3 अगस्त की दरम्यानी रात को नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर माओवादी का झंडा और बैनर लगाकर अपनी उपस्थिति का संकेत दिया।

ट्रैक पर संदिग्ध झंडा और बैनर देखकर ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते इंजन रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इसके बावजूद, सुबह 6:40 बजे के करीब किमी संख्या 477/34-35 पर जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से पटरी के नीचे लगे स्लीपर चकनाचूर हो गए और रेल लाइन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि धमाके के समय कोई ट्रेन वहां से गुजर नहीं रही थी, जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही आरपीएफ, ओडिशा पुलिस और रेलवे इंजीनियरिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह होते-होते माओवादी झंडा भी रहस्यमय तरीके से गायब कर दिया गया।

रेलवे प्रशासन ने इस गंभीर घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं और ट्रैक को शीघ्र सामान्य करने का कार्य जारी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह कहना चाहूंगा कि इस प्रकार की घटनाएं हमारी सुरक्षा और समाज की स्थिरता के लिए एक गंभीर चुनौती पेश करती हैं। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि हम अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस धमाके के समय कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
रेलवे प्रशासन ने क्या कदम उठाए?
एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है और उच्च सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले