10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जींद में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जींद में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की?

सारांश

हरियाणा के जींद जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पत्नी कुलफसा और उसके प्रेमी मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी ने केवल 72 घंटे में इस हत्याकांड को सुलझाते हुए खुलासा किया है। जानें इस खौफनाक मामले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

जींद में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की।
जीआरपी ने 72 घंटे में मामला सुलझाया।
हत्या के पीछे अवैध संबंधों का खुलासा हुआ।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से सुराग पाया।
घटनास्थल से चाकू और डंडा बरामद हुआ।

जींद, 16 जून (राष्ट्र प्रेस) । हरियाणा के जींद जिले में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक की हत्या के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक की पत्नी कुलफसा खुद उसकी कातिल निकली। उसने अपने प्रेमी और पति के चचेरे भाई मोहम्मद खालिद के साथ मिलकर इस खतरनाक हत्याकांड को अंजाम दिया। जीआरपी ने 72 घंटे के भीतर इस मर्डर केस को सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

13 जून को रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पाया गया था, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बड़ौदा गांव के 26 वर्षीय साजिद के रूप में हुई। घटनास्थल से चाकू और डंडा भी बरामद किया गया। चूंकि यह घटना रेलवे क्षेत्र में हुई थी, इसलिए मामला जीआरपी के अधीन आया। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। शव को जींद से खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया गया।

हत्या की गुत्थी तब सुलझी जब घटनास्थल के आसपास की मोबाइल लोकेशन की जांच की गई। घटनास्थल पर कुलफसा और मोहम्मद खालिद दोनों के मोबाइल की लोकेशन एक ही मिली। इसके बाद कुलफसा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद जीआरपी ने मोहम्मद खालिद की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई, जिसने रविवार को उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

जीआरपी की जांच में यह भी सामने आया कि कुलफसा और मोहम्मद खालिद के बीच पिछले तीन साल से अवैध संबंध थे। कुलफसा ने अपने पति साजिद को रास्ते से हटाने के लिए खालिद को उत्तर प्रदेश से जींद बुलाया। 10 जून को खालिद जींद पहुंचा और दोनों ने 13 जून की रात को हत्या की योजना बनाई।

आरोप है कि कुलफसा अपने पति को लघुशंका का बहाना बनाकर एक ईंट-भट्ठा के पास रेलवे ट्रैक किनारे ले गई, जहां खालिद पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर साजिद पर चाकू और डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कुलफसा वापस अपनी झोपड़ी में चली गई और खालिद उसी रात यूपी के मुजफ्फरनगर के बड़ौदा गांव लौट गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज में अवैध संबंधों के खतरनाक परिणामों पर भी प्रकाश डालता है। हमें परिवारिक मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता है और ऐसे मामलों की गंभीरता को समझना चाहिए।
RashtraPress
10 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जींद में हत्या का मामला कब हुआ?
यह हत्या 13 जून को हुई थी, जब युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला।
जीआरपी ने हत्या का मामला कैसे सुलझाया?
जीआरपी ने मोबाइल लोकेशन की जांच की और आरोपी कुलफसा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
कुलफसा और मोहम्मद खालिद का संबंध कब से था?
कुलफसा और मोहम्मद खालिद के बीच पिछले तीन साल से अवैध संबंध थे।
हत्या की योजना कैसे बनाई गई?
कुलफसा ने अपने पति को बहाने से रेलवे ट्रैक पर बुलाया, जहां खालिद पहले से मौजूद था।
क्या पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया?
जीआरपी ने 72 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले