22 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

जॉब अलर्ट: एएनआईआईएमएस में सीनियर इन्वेस्टिगेटर एवं अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जॉब अलर्ट: एएनआईआईएमएस में सीनियर इन्वेस्टिगेटर एवं अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

सारांश

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एएनआईआईएमएस) ने सीनियर इन्वेस्टिगेटर सहित 4 विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।

मुख्य बातें

एएनआईआईएमएस द्वारा 4 पदों पर भर्ती की सूचना आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल सीनियर इन्वेस्टिगेटर के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन चयन प्रक्रिया में स्किल टेस्ट शामिल है

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एएनआईआईएमएस) ने सीनियर इन्वेस्टिगेटर समेत विभिन्न 4 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एएनआईआईएमएस ने जिन 4 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें मॉर्चुअरी अटेंडेंट (शवगृह परिचारक) के 2, सीनियर इन्वेस्टिगेटर (वरिष्ठ अन्वेषक) का 1 और जूनियर इन्वेस्टिगेटर (कनिष्ठ अन्वेषक) का 1 पद शामिल है।

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से 16 अप्रैल से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार 10वीं, 12वीं या सांख्यिकी/संचालन अनुसंधान या अर्थशास्त्र/गणित/वाणिज्य में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही सांख्यिकी/संचालनात्मक सांख्यिकी में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री भी आवश्यक है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का ज्ञान और प्रासंगिक क्षेत्र में अनुभव होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 33 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्किल टेस्ट/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 18,000 से 35,400 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवार को पहले एएनआईआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालें। सभी आवश्यक जानकारियों को फॉर्म में भरें और सभी दस्तावेजों को आवेदन के साथ अटैच करें। फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उसे भर्ती सेल, एएनआईआईएमएस को अंतिम तिथि के शाम 04:00 बजे तक या उससे पहले जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
सीनियर इन्वेस्टिगेटर के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
सीनियर इन्वेस्टिगेटर के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
क्या आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है?
नहीं, आवेदन केवल ऑफलाइन किया जा सकता है।
पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं और संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया स्किल टेस्ट/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले