28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महिलाओं के लिए शानदार अवसर: सहायक नर्स मिडवाइफ के 51 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महिलाओं के लिए शानदार अवसर: सहायक नर्स मिडवाइफ के 51 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई

सारांश

अंडमान और निकोबार स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं के लिए सहायक नर्स मिडवाइफ के 51 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 6 मई है। आवश्यक योग्यताएँ और चयन प्रक्रिया जानने के लिए पढ़ें।

मुख्य बातें

महिलाओं के लिए 51 सहायक नर्स मिडवाइफ के पद आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू अंतिम तिथि 6 मई सैलरी 25,500 से 81,100 रुपए आवेदन शुल्क 25 रुपए

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अंडमान और निकोबार स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं के लिए सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम)-समूह 'सी' (गैर-मंत्रालयी) के कुल 51 पदों पर भर्ती हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एएनएम के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (12वीं कक्षा) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स को वैध एएनएम प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ एएनएम प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम पास करना होगा।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 6 मई के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, और चयनित कैंडिडेट्स को 25,500 से 81,100 रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो कि 25 रुपए निश्चित किया गया है। आरक्षित श्रेणी की कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। अंडमान और निकोबार स्वास्थ्य विभाग का यह कदम न केवल रोजगार सृजन में मदद करेगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती देगा।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई है।
सहायक नर्स मिडवाइफ के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
क्या आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी?
हां, आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क 25 रुपए है।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में क्या होगा?
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले