काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म 'प्रेम विवाह', ट्रेलर रिलीज की तारीख घोषित!

Click to start listening
काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म 'प्रेम विवाह', ट्रेलर रिलीज की तारीख घोषित!

सारांश

काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म 'प्रेम विवाह' का ट्रेलर 28 मार्च को रिलीज होने वाला है। पोस्टर में दोनों की जोड़ी नजर आ रही है, जो दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा रही है।

Key Takeaways

  • फिल्म 'प्रेम विवाह' का पहला पोस्टर जारी किया गया है।
  • ट्रेलर 28 मार्च को रिलीज होगा।
  • काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
  • फिल्म में कई अन्य सितारे भी शामिल हैं।
  • काजल राघवानी पशुसेवा में भी सक्रिय हैं।

नई दिल्ली, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अपनी क्यूटनेस से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री काजल राघवानी फैंस की पसंदीदा अदाकारा हैं।

काजल की सोलो फिल्में हमेशा सामाजिक उद्देश्य के साथ दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहती हैं। लेकिन अब अभिनेत्री की जोड़ी अरविंद अकेला कल्लू के साथ बनी है। दोनों की नई फिल्म 'प्रेम विवाह' का पहला बहुप्रतीक्षित पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें काजल और अरविंद शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं।

काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'प्रेम विवाह' का पहला पोस्टर अब उपलब्ध है। पोस्टर में दोनों बहुत करीब और शादी के परिधान में दिख रहे हैं। उनके गले में वरमाला है और चेहरे पर मुस्कान। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म के ट्रेलर के रिलीज की जानकारी भी दी गई है। ट्रेलर 28 मार्च को रिलीज होने वाला है। इससे पहले काजल और अरविंद ने फिल्म के सेट से बीटीएस फोटो शेयर की थी और लिखा था, 'शादी का खर्चा बच गया।'

कैप्शन और फोटो के सामने आने के बाद फैंस को लगा कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है, लेकिन अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि वे जल्द ही नई फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं।

फिल्म 'प्रेम विवाह' के निर्माता रोशन सिंह हैं जबकि इसे संजय श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है। फिल्म के लेखक प्रेम नाथ हैं और इसे एसआरके कंपनी के बैनर तले बनाया गया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म प्रेम विवाह में पारिवारिक मुद्दों पर आधारित है। फिल्म में अरविंद और काजल राघवानी के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडे, रीना रानी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, अनीता रावत, रामसुजान सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अनामिका पांडे, संजीव मिश्रा और साहिल सिद्दीकी समेत कई अन्य सितारे भी नजर आने वाले हैं।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि काजल राघवानी अपनी फिल्मों के अलावा पशुसेवा के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह पशुसेवा से जुड़े वीडियो भी साझा करती हैं और बेजुबानों की मदद के लिए कई बार आगे आ चुकी हैं।

Point of View

NationPress
27/03/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म 'प्रेम विवाह' का ट्रेलर कब रिलीज होगा?
फिल्म 'प्रेम विवाह' का ट्रेलर 28 मार्च को रिलीज होगा।
काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू की जोड़ी कौन सी फिल्म में है?
काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू की जोड़ी फिल्म 'प्रेम विवाह' में है।
Nation Press