क्या कालीगंज सीट पर ममता बनर्जी ने जीत का दावा किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कालीगंज सीट पर ममता बनर्जी ने जीत का दावा किया?

सारांश

कोलकाता से एक बड़ी खबर आ रही है! पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर वोटों की गिनती के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीत की घोषणा की है। उन्होंने अपने सहयोगियों की मेहनत की सराहना की और जनता को इस जीत का श्रेय दिया। जानिए पूरी खबर।

मुख्य बातें

ममता बनर्जी का जीत का दावा कालीगंज सीट पर हुआ।
टीएमसी की अलीफा अहमद ने 59,329 वोट प्राप्त किए।
इस जीत को जनता को समर्पित किया गया।
19 जून को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ।
कालीगंज की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है।

कोलकाता, 23 जून (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर चल रही वोटों की गिनती के दौरान, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी जीत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कालीगंज के मेरे सहयोगियों ने इसके लिए अथक मेहनत की है। मैं उन्हें दिल से बधाई देती हूं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "कालीगंज विधानसभा उपचुनाव में सभी धर्मों, जातियों, नस्लों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग कर हमें विशाल आशीर्वाद दिया है। मैं उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। इस जीत के असली शिल्पकार मां, माटी और मानुष हैं। मेरे सहयोगियों ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। उन्हें भी मेरी हार्दिक बधाई। सभी को मेरा अभिनंदन और नमस्कार। स्वर्गीय विधायक नसीरुद्दीन अहमद को याद करते हुए, मैं इस जीत को बंगाल की मातृभूमि और जनता को समर्पित करती हूं।"

चुनाव आयोग के अनुसार, कालीगंज विधानसभा पर उपचुनाव के लिए अब तक 13 राउंड की गिनती हो चुकी है और 10 राउंड की गिनती अभी बाकी है। टीएमसी की अलीफा अहमद को अब तक 59,329 मत प्राप्त हुए हैं और उन्होंने 29,749 की बढ़त बनाई है। वहीं, दूसरे स्थान पर भाजपा के आशीष घोष हैं, जिन्हें अब तक 29,580 मत मिले हैं।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात की विसवादार सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर बड़ी बढ़त बना रखी है। इसके अतिरिक्त, गुजरात की कडी सीट पर भाजपा के राजेंद्रकुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावड़ा ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39,452 के अंतर से हराया है। साथ ही, केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने माकपा उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया है।

19 जून को 5 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था और सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई, जिनमें से कई सीटों पर नतीजों का ऐलान कर दिया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य में नए समीकरण भी स्थापित कर सकता है। जमीनी स्तर पर जनता की राय और उनके समर्थन को ध्यान में रखते हुए, यह जीत देश के लिए एक संकेत हो सकती है कि जनता अपने प्रतिनिधियों को किस तरह से देखती है।
RashtraPress
21 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कालीगंज सीट पर वोटों की गिनती कब शुरू हुई?
मतगणना 19 जून को शुरू हुई थी।
टीएमसी की उम्मीदवार अलीफा अहमद को कितने वोट मिले?
उन्हें अब तक 59,329 वोट मिले हैं।
भाजपा के आशीष घोष को कितने वोट मिले?
आशीष घोष को 29,580 वोट मिले हैं।
क्या ममता बनर्जी ने इस जीत को किसी को समर्पित किया?
हाँ, उन्होंने स्वर्गीय विधायक नसीरुद्दीन अहमद को याद करते हुए यह जीत समर्पित की।
कालीगंज विधानसभा उपचुनाव में कितने राउंड की गिनती हो चुकी है?
अब तक 13 राउंड की गिनती हो चुकी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 2 सप्ताह पहले
  5. 2 सप्ताह पहले
  6. 2 सप्ताह पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले