27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केरल के तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में एनडीए की जीत प्रधानमंत्री मोदी के लिए महत्त्वपूर्ण है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केरल के तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में एनडीए की जीत प्रधानमंत्री मोदी के लिए महत्त्वपूर्ण है?

सारांश

तिरुवनंतपुरम के नगर निकाय चुनाव में भाजपा और एनडीए की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी। यह जीत केरल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जिसमें लोग भाजपा को विकास का एकमात्र विकल्प मानते हैं। जानें इस चुनाव का महत्व और भाजपा के पदाधिकारियों की प्रतिक्रियाएं।

मुख्य बातें

तिरुवनंतपुरम नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत।
प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करना।
भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष का महत्व।
केरल की राजनीति में बदलाव का संकेत।
भाजपा के प्रति जनता का बढ़ता विश्वास।

तिरुवनंतपुरम, १३ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निकाय चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों की प्राप्त सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि ‘धन्यवाद, तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में भाजपा-एनडीए को जो जनादेश मिला है, वह केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है। लोगों को विश्वास है कि राज्य के विकास की आकांक्षाओं को केवल हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है। हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास के लिए कार्य करेगी और लोगों के लिए ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देगी।

उन्होंने आगे लिखा कि सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार, जिन्होंने लोगों के बीच काम किया, जिससे तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में शानदार परिणाम प्राप्त हुआ। आज केरल में पीढ़ियों से काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कार्य और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया, जिससे आज का नतीजा वास्तविकता बन सका। हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल के उन सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट दिया। केरल यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुका है। वे एनडीए को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन दे सकता है और सभी के लिए अवसरों के साथ एक विकसित केरल का निर्माण कर सकता है।

आपको बता दें कि केरल की राजनीति में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। वहां के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से सत्ता छीन ली है। इस निगम में एलडीएफ पिछले चार दशकों से अधिक समय तक लगातार काबिज रहा था। राजधानी में यह सत्ता परिवर्तन वाम मोर्चे के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

इसके साथ ही, जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। यह क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस और वाम मोर्चे के प्रभाव वाला माना जाता रहा है। इसी लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर लगातार चार बार सांसद चुने जा चुके हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तिरुवनंतपुरम नगर निकाय चुनाव में किस पार्टी ने जीत हासिल की?
तिरुवनंतपुरम नगर निकाय चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने जीत हासिल की।
प्रधानमंत्री मोदी ने जीत पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है।
इस चुनाव का महत्व क्या है?
यह चुनाव भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो सुशासन और विकास के प्रति जनता की उम्मीदों को दर्शाता है।
क्या यह जीत भाजपा के लिए नए अवसर खोलेगी?
हां, यह जीत भाजपा के लिए राजनीतिक दृष्टिकोण से नए अवसरों का द्वार खोल सकती है।
तिरुवनंतपुरम में पहले कौन सी पार्टी का शासन था?
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का शासन था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले