27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अरविंद केजरीवाल हताशा और निराशा में गलत बयानबाजी कर रहे हैं? : वीरेंद्र सचदेवा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अरविंद केजरीवाल हताशा और निराशा में गलत बयानबाजी कर रहे हैं? : वीरेंद्र सचदेवा

सारांश

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वह अपनी हताशा में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। क्या उनके बयान दिल्ली में अशांति फैलाने के लिए हैं? जानिए इस विवाद के पीछे का सच।

मुख्य बातें

वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल की बयानबाजी को हताशा का परिणाम बताया।
दिल्ली सरकार झुग्गीवासियों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में काम कर रही है।
अफवाहों पर कार्रवाई नहीं होगी।
42 हजार फ्लैटों का मामला गंभीर आरोपों का विषय बना।
भाजपा का उद्देश्य जनता को सम्मान प्रदान करना है।

नई दिल्ली, 29 जून (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली में झुग्गियों को तोड़े जाने के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल अपनी हताशा और निराशा में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे दिल्ली में अशांति फैलाने की कोशिश हो रही है।

सचदेवा ने कहा, "दिल्ली की जनता ने आप को साफतौर पर नकार दिया है। इसके बावजूद केजरीवाल इस प्रकार के प्रदर्शनों और बयानों के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी, जो शहर में अशांति पैदा करे।"

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले 100 दिनों में समाज के हर वर्ग को शामिल करने का प्रयास किया है, चाहे वह आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हो या अन्य जनकल्याणकारी पहल। उन्होंने चेतावनी दी कि दिल्ली में ऐसी सरकार है, जो अफवाहों के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं होने देगी।

सचदेवा ने नरेला में बनाए गए 42 हजार फ्लैटों का उल्लेख करते हुए केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन फ्लैटों को केजरीवाल की जिद के कारण खंडहर में तब्दील कर दिया गया, जिससे जनता की करोड़ों रुपए की गाढ़ी कमाई बर्बाद हुई।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार झुग्गीवासियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए मकान बनाने की दिशा में काम कर रही है और इसके लिए बजट भी आवंटित किया गया है। भाजपा सरकार का उद्देश्य झुग्गीवासियों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है, न कि उनकी जिंदगी को मुश्किल में डालना।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम राजनीतिक बयानबाजी को तटस्थता से देखें। दोनों पक्षों के दृष्टिकोणों को समझना आवश्यक है ताकि हम सही निष्कर्ष पर पहुंच सकें।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
केजरीवाल ने झुग्गियों को तोड़े जाने के खिलाफ विरोध किया, जिसके बाद वीरेंद्र सचदेवा ने उन पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
वीरेंद्र सचदेवा का क्या कहना है?
सचदेवा ने केजरीवाल की हताशा में बयानबाजी का आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली सरकार अशांति को बर्दाश्त नहीं करेगी।
दिल्ली सरकार का उद्देश्य क्या है?
दिल्ली सरकार का उद्देश्य झुग्गीवासियों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले