26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार' का सपना साकार होगा? पीएम मोदी का मोतिहारी में बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार' का सपना साकार होगा? पीएम मोदी का मोतिहारी में बयान

सारांश

क्या पीएम मोदी का मोतिहारी में दिया गया बयान बिहार के विकास के लिए एक नई दिशा तय करेगा? जानिए कैसे एनडीए सरकार ने राज्य को नई परियोजनाओं और उम्मीदों का तोहफा दिया है।

मुख्य बातें

पीएम मोदी ने बिहार की एनडीए सरकार की प्रशंसा की।
राज्य को 7200 करोड़ रुपए की परियोजनाएं दी गईं।
केंद्र सरकार बिहार के विकास में सहयोगी है।
बिहार को राजद-कांग्रेस की राजनीति से मुक्त किया गया।
नीतीश कुमार ने पेंशन राशि बढ़ाई है।

मोतिहारी, 18 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार की एक दिवसीय यात्रा के दौरान मोतिहारी में गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। इस दौरान लोगों को विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा, 'बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार'।

अपने दौरे के दौरान, पीएम मोदी ने राज्य को 7200 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नई विकास योजनाओं से बिहार के लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और राजद गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचितों के नाम पर केवल राजनीति करते हैं, जबकि ये लोग केवल अपने परिवार का सम्मान करते हैं। हमें बिहार को इनसे बचाना है। नीतीश कुमार और भाजपा की टीम ने यहां कई वर्षों से मेहनत की है।

विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग कभी भी बिहार का विकास नहीं कर सकते। हमें मिलकर बिहार के विकास को और गति देनी है। हमें संकल्प लेना है कि 'बनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार'।

पीएम मोदी ने एक नया नारा 'बिहार का संकल्प अटल, एनडीए के साथ हर पल' देते हुए कहा कि पहले बिहार की स्थिति लालटेन के दौर जैसी थी, जबकि अब नई उम्मीदों की रोशनी से भरी है। उन्होंने हाल में बिहार सरकार द्वारा सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ाए जाने का भी उल्लेख किया, जिसमें नीतीश कुमार ने दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया है। पिछले डेढ़ महीने में 24 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों को 1000 करोड़ रुपए से अधिक की मदद भेजी गई, जो सीधे बैंक खातों में डाली गई। केंद्र सरकार ने जनधन योजनाओं के तहत माताओं-बहनों के खाते भी खुलवाए हैं।

विपक्ष पर फिर से वार करते हुए उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के शासन में गरीबों तक विकास का पैसा पहुंचाना मुश्किल था। बिहार के लोगों ने इसे राजद-कांग्रेस की बेड़ियों से मुक्त किया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस और राजद की सरकार थी, तब 10 साल में बिहार को केवल दो लाख करोड़ रुपए मिले। जबकि 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद बिहार को कई गुना पैसा मिला।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है। नई पीढ़ी को यह जानना आवश्यक है कि दो दशक पहले बिहार हताशा में था, और विकास पर ब्रेक लगा था।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। हालांकि, विपक्षी दलों की आलोचनाओं के बीच, यह आवश्यक है कि जनता को सही जानकारी मिले और वे सही विकल्प चुनें।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी ने बिहार में क्या कहा?
उन्होंने बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया और कहा कि एनडीए सरकार एक बार फिर सत्ता में आएगी।
मोदी जी ने कितनी परियोजनाओं की घोषणा की?
उन्होंने बिहार को 7200 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की।
राजद और कांग्रेस पर उनका क्या कहना था?
उन्होंने कहा कि ये लोग गरीबों के लिए कभी भी विकास नहीं कर सकते हैं और बिहार को इनसे बचाना चाहिए।
बिहार की पेंशन योजनाओं में क्या बदलाव आया है?
नीतीश कुमार ने दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा पेंशन की राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया।
मोदी जी का नया नारा क्या है?
उनका नया नारा है, 'बिहार का संकल्प अटल, एनडीए के साथ हर पल'।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले