27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा और 'आप' वास्तव में एक ही सिक्के के दो पहलू हैं? : देवेंद्र यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा और 'आप' वास्तव में एक ही सिक्के के दो पहलू हैं? : देवेंद्र यादव

सारांश

क्या भाजपा और आम आदमी पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं? देवेंद्र यादव ने इस पर गहन चर्चा की है। जानें, क्या है उनके तर्क और क्या है उनके आरोप।

मुख्य बातें

भाजपा और 'आप' के बीच की प्रतिस्पर्धा गरीबों के लिए योजनाओं की कमी कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ संघर्ष राजनीतिक एजेंडे का प्रभाव जनता की स्थिति पर ध्यान देना

नई दिल्ली, 30 जून (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली की भाजपा सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) प्रदर्शन कर रही है, जिसे कांग्रेस ने ढोंग बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सोमवार को पिछली 'आप' और वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया और उन्हें एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया।

देवेंद्र यादव ने कहा, "भाजपा और 'आप' वास्तव में एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के एजेंडे का अनुसरण 11 साल तक किया और अब जब भाजपा सत्ता में है, तो वह अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। वहीं, केजरीवाल अब लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। मेरा सवाल है कि जब उनकी सरकार 11 साल तक दिल्ली में थी, तब उन्होंने गरीबों के लिए एक भी योजना क्यों नहीं बनाई?"

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में 'राजीव आवास योजना' के तहत गरीबों के लिए 45,000 फ्लैट बनाए थे, क्या 'आप' सरकार का यह कर्तव्य नहीं था कि गरीबों को उसकी चाबी सौंपी जाए? लेकिन उन्होंने एक भी गरीब को चाबी नहीं दी। ऐसे में बने हुए मकान जर्जर हालत में पहुंच गए। उन्होंने उसे सुधारने का बजट तो बना दिया, लेकिन गरीबों को एक भी चाबी नहीं दी। भाजपा का एजेंडा सबको पता है कि वह गरीबों को हटाना चाहती है और 'आप' ने अपने 11 साल के शासनकाल में यही किया था।"

कांग्रेस के नेता ने कहा, "अगर आज कोई पार्टी भाजपा से संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, तो वह कांग्रेस पार्टी है। तमिलनाडु से कश्मीर तक यह मजबूती से भाजपा को चुनौती दे रही है। भाजपा विभिन्न राज्यों में छोटी-छोटी पार्टियों के साथ कांग्रेस के वोट को काटने का प्रयास करती है। अब इस एजेंडे पर आप आगे बढ़ रही है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन यह जरूरी है कि जनता को स्पष्टता मिले कि कौन वास्तव में उनके हितों की रक्षा कर रहा है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या भाजपा और आम आदमी पार्टी में कोई अंतर है?
भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों के अपने-अपने दृष्टिकोण और नीतियां हैं, लेकिन कई लोग मानते हैं कि वे एक ही प्रकार की राजनीति कर रहे हैं।
देवेंद्र यादव ने किस योजना का जिक्र किया?
देवेंद्र यादव ने 'राजीव आवास योजना' का जिक्र किया, जिसमें गरीबों के लिए 45,000 फ्लैट बनाए गए थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले