क्या भाजपा तमिलनाडु में किसी दल के साथ गठबंधन करना चाहती है?: आनंद दुबे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा तमिलनाडु में किसी दल के साथ गठबंधन करना चाहती है?: आनंद दुबे

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन किया है। भाजपा की चुनावी तैयारियों पर शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे की चौंकाने वाली टिप्पणियाँ। जानिए इस राजनीतिक हलचल का सच।

मुख्य बातें

भाजपा तमिलनाडु में गठबंधन की कोशिश कर रही है।
आनंद दुबे ने भाजपा की रणनीतियों पर सवाल उठाए।
तमिलनाडु की जनता जागरूक है और वह भाजपा की हरकतों पर नजर रख रही है।

मुंबई, २४ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तमिलनाडु दौरे के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का शक्ति प्रदर्शन किया। इस रैली को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों का शंखनाद माना जा रहा है, जिससे राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने शनिवार को भाजपा पर तंज कसा।

आनंद दुबे ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, "तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके की सरकार है। वहां भाजपा का न कोई विधायक, सांसद, और न कोई संगठन है। वह वहां के किसी दल के साथ गठबंधन करके घुसना चाहती है। वह किसी और के कंधे पर बैठकर आगे बढ़ना चाहती है, लेकिन तमिलनाडु की जनता जागरूक है। वह सब देख रही है। वह बराबर उनका हिसाब करेगी।"

"पीएम मोदी तमिलनाडु के साथ-साथ कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में प्रयास कर रहे हैं। उन्हें प्रयास करते रहना चाहिए, १०० साल बाद जरूर उन्हें मंजिल मिलेगी। ऐसे ही वे किसी समय महाराष्ट्र में प्रयास कर रहे थे, उस समय बालासाहब ठाकरे ने उनका सहयोग किया और उन्हें आगे बढ़ाया, लेकिन उन्होंने उनकी ही पार्टी तोड़ दी। ऐसे में भाजपा के करीब जो जाएगा, वे उसकी पार्टी तोड़ देगी।"

उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक से शशि थरूर के नदारद रहने पर कहा, "कांग्रेस पार्टी और शशि के बीच की बात है। उसके बारे में मैं कुछ नहीं बोल सकता। शशि थरूर बहुत अच्छा काम करते हैं, उनके पास बहुत ज्यादा अनुभव है। कांग्रेस पार्टी और थरूर को लगता होगा कि उन्हें एक-दूसरे की जरूरत नहीं है। ऐसे में यह उनका आपसी मामला है। कांग्रेस जिस अंतर्कलह से गुजर रही है, अगर वे शशि थरूर जैसे नेताओं का सम्मान नहीं करेगी तो किसका सम्मान करेगी? कांग्रेस और शशि थरूर को बैठकर इस विवाद को समाप्त करना चाहिए।"

उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर कहा, "दिवंगत बालासाहेब ठाकरे सिर्फ महाराष्ट्र के नेता नहीं, बल्कि पूरे देश के नेता थे। उन्होंने हिंदुओं के लिए जो आवाज उठाई, वह न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गूंजी। हालांकि, जिन्हें उनकी पार्टी में पाला-पोसा गया और जो मजबूत हुए, उन्होंने अब इसे दो गुटों में बांट दिया है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि भाजपा तमिलनाडु में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। हालांकि, स्थानीय दलों के साथ गठबंधन को लेकर जनता की जागरूकता और प्रतिक्रियाएं महत्वपूर्ण होंगी।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा तमिलनाडु में क्यों गठबंधन करना चाहती है?
भाजपा तमिलनाडु में अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी अन्य दल के साथ गठबंधन करना चाहती है।
आनंद दुबे का इस पर क्या कहना है?
आनंद दुबे का कहना है कि भाजपा वहां किसी दल के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहती है, लेकिन जनता जागरूक है।
क्या भाजपा की कोशिशें सफल होंगी?
भाजपा की कोशिशें कितनी सफल होंगी, यह समय बताएगा। जनता की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले