9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'टॉक्सिक' में नादिया का रोल निभाना कियारा आडवाणी के लिए आसान था?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'टॉक्सिक' में नादिया का रोल निभाना कियारा आडवाणी के लिए आसान था?

सारांश

कियारा आडवाणी अपने नए फिल्म 'टॉक्सिक' में नादिया का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस रोल को लेकर उनके अनुभव और मेहनत के बारे में जानें। क्या यह रोल वास्तव में इतना कठिन था?

मुख्य बातें

कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' में नादिया का कठिन किरदार निभाया है।
फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों को काफी पसंद आया है।
कियारा ने अपने किरदार के लिए महीनों मेहनत की है।
फिल्म को विभिन्न भाषाओं में डब किया जाएगा।
फिल्म में भरपूर सस्पेंस होगा।

मुंबई, 22 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। मां बनने के बाद कियारा आडवाणी अब पर्दे पर अपनी वापसी के लिए तैयार हैं। हाल ही में उनके नए प्रोजेक्ट 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप' का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

अपने किरदार को जीवंत करने के लिए कियारा ने कड़ी मेहनत की है और दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए आभार व्यक्त किया है।

इस फिल्म में कियारा नादिया का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण रोल है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया, "यह एक ऐसा रोल है जिसने मुझसे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत कुछ मांगा और यह मेरे लिए एक ट्रांसफॉर्मेटिव अनुभव था। महीनों की मेहनत और निडरता से भरे कदम ने मुझे इस रोल को निभाने में मदद की।"

कियारा ने आगे लिखा, "फर्स्ट लुक को इतना प्यार मिलते देखना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती कि मैं कितनी आभारी हूं।"

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सभी कियारा के लुक की सराहना कर रहे हैं। पोस्टर और फिल्म के नाम को देखकर स्पष्ट है कि फिल्म में भरपूर सस्पेंस होगा। दर्शक पोस्टर को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

अतिरिक्त जानकारी के अनुसार, फिल्म से यश के भी दो पोस्टर जारी हो चुके हैं। पहले पोस्ट में उनका बैक पोज है, जबकि दूसरे में अभिनेता गैंगस्टर की तरह बंदूक लिए हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर के बाद फैंस ट्रेलर के रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप’ कियारा और अभिनेता यश के लिए एक संभावित सुपरहिट फिल्म बन सकती है। फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ में शूट किया गया है, लेकिन इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी डब किया जाएगा। फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कियारा आडवाणी की नई फिल्म का नाम क्या है?
कियारा आडवाणी की नई फिल्म का नाम 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप' है।
फिल्म कब रिलीज होगी?
यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।
टॉक्सिक में कियारा का किरदार कौन सा है?
कियारा आडवाणी फिल्म में नादिया का किरदार निभा रही हैं।
क्या फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में डब किया जाएगा?
जी हां, फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी डब किया जाएगा।
क्या कियारा ने इस किरदार के लिए विशेष तैयारी की है?
हां, कियारा ने इस किरदार के लिए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक मेहनत की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले