2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में महागठबंधन सिर्फ विशेष समुदाय के लिए काम कर रहा है?: नायब सिंह सैनी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में महागठबंधन सिर्फ विशेष समुदाय के लिए काम कर रहा है?: नायब सिंह सैनी

सारांश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महागठबंधन पर गंभीर आरोप लगाया है कि वे केवल एक विशेष समुदाय के हित में काम कर रहे हैं। बिहार में एनडीए की वापसी की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए, उन्होंने पूर्व शासनकाल के जंगलराज का भी जिक्र किया। जानिए इस सियासी बयान का क्या मतलब है।

मुख्य बातें

महागठबंधन पर आरोप कि वह विशेष समुदाय के लिए काम करता है।
एनडीए की वापसी की संभावनाएं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख।
बिहार की सुरक्षा और विकास पर ध्यान।

पटना, 29 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनावों के संदर्भ में सियासी माहौल में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि महागठबंधन केवल एक विशेष समुदाय के हित में काम करता है। उनका दावा है कि बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैंने बिहार की जनता से बातचीत की है, और मुझे विश्वास है कि यहां फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। लोग एनडीए के साथ खड़े हैं। महागठबंधन का घोषणापत्र देखकर ऐसा लगता है कि ये लोग सिर्फ एक विशेष समुदाय के लिए काम कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस और महागठबंधन को नकार दिया है। अब बिहार की जनता भी इनकी बातों में नहीं आने वाली है। जब भी ये लोग आते हैं, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 सालों से बिहार को विकसित बनाने के लिए प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में बिहार सुरक्षित हो गया है और लगातार लोगों की समस्याएं हल की जा रही हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के शासनकाल में बिहार में जंगलराज था। उस समय कोई भी आदमी दिन में भी बाहर नहीं निकल सकता था। लोग वह दौर अब वापस नहीं लाना चाहते, इसलिए जनता इन्हें नकार रही है।

उन्होंने कहा कि अगर आज भी बिहार की जनता 2005 के पहले के समय को याद करती है, तो डर जाती है। अब बिहार में न तो वह सरकार वापस आएगी और न ही वह दौर वापस आने वाला है। उस समय बिहार का बजट भी कम था, जिससे विकास नहीं हो पा रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और बिहार के लोग भी विकास की कामना करते हैं। इसलिए बिहार के लोग अब जंगलराज के साथ नहीं जाने वाले हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शाता है कि चुनावी रणनीतियों में विशेष समुदायों का महत्व बढ़ता जा रहा है। यह स्थिति बिहार की राजनीति को और भी जटिल बनाती है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या महागठबंधन केवल एक विशेष समुदाय के लिए काम करता है?
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि महागठबंधन का ध्यान एक विशेष समुदाय पर केंद्रित है, लेकिन यह एक विवादास्पद बयान है।
बिहार में एनडीए की वापसी की संभावनाएं क्या हैं?
सैनी का दावा है कि बिहार की जनता एनडीए के साथ खड़ी है, जिससे उसकी वापसी की संभावना बढ़ रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले