27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नारियल सिर्फ एक फल है या स्वास्थ्य और सुंदरता का खजाना?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नारियल सिर्फ एक फल है या स्वास्थ्य और सुंदरता का खजाना?

सारांश

नारियल केवल एक साधारण फल नहीं है। यह स्वास्थ्य, सुंदरता और मानसिक शांति का स्रोत है। जानें नारियल के अद्भुत फायदों के बारे में।

मुख्य बातें

नारियल पानी शरीर को ठंडक देता है और ऊर्जा लौटाता है।
नारियल तेल त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है।
नारियल का गूदा पाचन में सुधार करता है।
नारियल दूध त्वचा की नमी बनाए रखता है।
आयुर्वेद में नारियल के कई लाभ हैं।

नई दिल्ली, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। नारियल (श्रीफल) केवल एक साधारण फल नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, सुंदरता और मानसिक शांति का अद्भुत स्रोत है। इस पेड़ के हर हिस्से में जैसे कि पत्ते, पानी और तेल, विशेष गुण छिपे हुए हैं।

पहले नारियल पानी की चर्चा करते हैं। इसे आयुर्वेद में जीवन रसायन कहा जाता है। गर्मियों में शरीर को ठंडक देने से लेकर बुखार या उल्टी-दस्त के बाद ऊर्जा लौटाने तक, नारियल पानी अत्यंत लाभकारी है। इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में पानी और खनिजों का संतुलन बनाए रखते हैं।

अब नारियल तेल की बात करें। यह न केवल खाना पकाने के लिए उपयोगी है बल्कि त्वचा और बालों के लिए एक प्राकृतिक कवच भी है। नारियल तेल की मालिश से बालों का झड़ना कम होता है, डैंड्रफ दूर होती है और जड़ों में मजबूती आती है। त्वचा पर लगाने से यह सूखापन, फटे होंठ और इंफेक्शन को कम करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा को चमक और सुरक्षा प्रदान करते हैं। आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसे त्वचा की गर्मी को शांत करने वाला तेल कहा गया है।

नारियल का सफेद गूदा भी कम फायदेमंद नहीं है। यह फाइबर और पोषक वसा से भरपूर है, पाचन में सुधार करता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। सुबह का एक टुकड़ा खाने से कब्ज दूर होती है। यह कमजोरी दूर करने वाला प्राकृतिक टॉनिक भी है। नारियल दूध भी काफी लाभदायक होता है। यह त्वचा के लिए मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है, बालों की ड्राइनेस कम करता है और शरीर की मांसपेशियों को पोषण देता है।

आयुर्वेद के अनुसार, नारियल वात और पित्त दोष को शांत करता है, शरीर को ठंडक प्रदान करता है और मानसिक शांति लाता है। नारियल पानी में तुलसी का रस मिलाकर पित्त शांति पेय बनाया जा सकता है। दांत और मसूड़ों के लिए भी रोज सुबह नारियल तेल से 5 मिनट का ऑयल पुलिंग बेहद लाभकारी होता है।

इतना ही नहीं, नारियल एकमात्र ऐसा फल है जो फल, बीज और मेवा तीनों श्रेणियों में आता है। इसका पेड़ 100 साल तक जीवित रह सकता है और लगभग 75 फल देता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

नारियल के विभिन्न उपयोगों पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। इसके प्राकृतिक गुण हमें न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करने में मदद करते हैं। इस प्रकार, नारियल को अपने आहार में शामिल करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नारियल पानी के क्या लाभ हैं?
नारियल पानी शरीर को ठंडक देता है, इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखता है और बुखार या उल्टी-दस्त के बाद ऊर्जा लौटाने में मदद करता है।
नारियल तेल का उपयोग कैसे करें?
नारियल तेल का प्रयोग खाना पकाने, त्वचा पर लगाने और बालों में मालिश करने के लिए किया जा सकता है।
नारियल का सफेद गूदा किस तरह फायदेमंद है?
नारियल का गूदा फाइबर और पोषक वसा से भरपूर होता है, जो पाचन में सहायक होता है।
नारियल दूध का उपयोग कैसे करें?
नारियल दूध का उपयोग त्वचा के मॉइस्चराइज़र के रूप में किया जा सकता है और यह बालों की ड्राइनेस को कम करता है।
क्या नारियल आयुर्वेद में महत्वपूर्ण है?
हाँ, आयुर्वेद में नारियल को वात और पित्त दोष को शांत करने वाला माना गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले