26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा बंगाल, केरल सहित अन्य राज्यों में जीत हासिल करेगी?: शाहनवाज हुसैन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा बंगाल, केरल सहित अन्य राज्यों में जीत हासिल करेगी?: शाहनवाज हुसैन

सारांश

क्या नितिन नबीन भाजपा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, केरल और अन्य राज्यों में चुनाव जीत पाएंगे? जानिए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के विचार इस पर और कांग्रेस पर उनके तंज।

मुख्य बातें

नितिन नबीन भाजपा का दावा है कि वे बंगाल और केरल में जीत हासिल करेंगे।
कांग्रेस की नेतृत्व शैली पर सवाल उठाए गए हैं।

नई दिल्ली, 19 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, केरल और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा जीत का परचम लहराएगी।

नई दिल्ली में राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी सवाल उठाने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष केवल परिवार से ही चुना जाता है। नितिन नबीन, जो बिहार के हैं, पांच बार के विधायक रह चुके हैं और छत्तीसगढ़ तथा सिक्किम के प्रभारी रह चुके हैं, अब भाजपा के अध्यक्ष बन रहे हैं। कांग्रेस के पास बधाई देने के लिए भी शब्द नहीं हैं, क्योंकि वहां अध्यक्ष केवल परिवार के कहने पर बनता है। भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए हुसैन ने कहा कि जब वे सत्ता में थे, तो खुद को राजा समझते थे। कांग्रेस की सरकार में चेयरपर्सन को प्रधानमंत्री रिपोर्ट करते थे, जो संवैधानिक व्यवस्था का मजाक था। वर्तमान केंद्र सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर देश को आगे बढ़ा रही है। हमारी सरकार में विपक्षी सरकारों का भी सम्मान किया जाता है। राहुल गांधी को यह याद रखना चाहिए कि उनकी सरकार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का काम करती थी। पिछले 12 वर्षों में, प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी विपक्षी सरकार को बर्खास्त नहीं किया। उन्हें माफी मांगने की बजाय सीख लेना चाहिए।

केरल विधानसभा चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम में कमल का फूल वाला मेयर है। राहुल गांधी को पता है कि वहां भी भाजपा की सरकार आने वाली है। भाजपा केरल में भी सरकार बनाएगी।

सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि खुर्शीद कहते हैं कि भाजपा में चुनाव नहीं होता। जब राहुल गांधी अध्यक्ष बने थे, तो उनका चुनाव कब हुआ? जब केवल एक नामांकन आया, तब वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, जबकि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। कांग्रेस ने बुजुर्ग व्यक्ति को अध्यक्ष बनाकर रखा है।

नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह एक अच्छी खबर है कि नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। आज उनका नामांकन दाखिल हो गया है और उन्हें आधिकारिक तौर पर भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। बिहार के लिए यह गर्व का विषय है कि कोई भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहा है। उनके नेतृत्व में बंगाल, केरल और अन्य राज्यों में भी जीत का परचम लहराया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि भाजपा अपनी रणनीतियों को सुदृढ़ कर रही है। नितिन नबीन का चुनाव भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, लेकिन चुनाव परिणाम ही इस बात की पुष्टि करेंगे कि क्या भाजपा वास्तव में अपने दावों में सफल हो पाएगी।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे?
हाँ, नितिन नबीन का नामांकन हो चुका है और उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।
भाजपा बंगाल और केरल में क्यों जीतने का दावा कर रही है?
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी मजबूत स्थिति में है।
कांग्रेस पार्टी की आलोचना क्यों की गई?
हुसैन ने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष का चुनाव केवल परिवार के सदस्यों के द्वारा किया जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले