क्या सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय मिलने से बिहार में कानून व्यवस्था में सुधार होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय मिलने से बिहार में कानून व्यवस्था में सुधार होगा?

सारांश

बिहार में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। दिलीप कुमार जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया। क्या यह कदम बिहार में स्थिरता लाएगा? जानें इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में।

मुख्य बातें

सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।
बिहार में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
दिलीप कुमार जायसवाल ने नीतीश कुमार का धन्यवाद किया।
'इंडी अलायंस' के टूटने की संभावना जताई गई।
बिहार के मंत्रियों के लिए विभागों का बंटवारा किया गया।

पटना, 22 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

एनडीए सरकार के गठन के बाद दिलीप कुमार जायसवाल ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि 'स्वर्णिम काल' में बिहार का नाम लिया जाएगा, जिस दिन राज्य में उद्योग का जाल बिछेगा।

सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी पार्टी को गृह मंत्रालय सौंपा और हमें इस विभाग की जिम्मेदारी दी। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे नेता, गृह विभाग के माध्यम से, पूरे बिहार में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए काम करेंगे।"

इस अवसर पर मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने राहुल गांधी और 'इंडी' गठबंधन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, 'इंडी अलायंस टूटने की कगार पर है। राहुल गांधी का नेतृत्व अब कोई स्वीकार नहीं कर रहा है और आप जल्द ही इस गठबंधन में एक बड़ी टूट देखेंगे।'

'वोट चोरी' के आरोपों पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के आरोपों पर बिहार में यात्रा निकालकर तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाया। अब जिस किसी ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी की नाव पर सवार होने की कोशिश की, वो डूबेगा।

बिहार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित मंत्रियों के लिए विभागों का बंटवारा किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी जैसे विभाग अपने पास रखे हैं। हालांकि, 20 वर्षों में यह पहला मौका है जब नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय अपने पास नहीं रखा है। यह जिम्मेदारी भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमि और राजस्व तथा खान और भूतत्व विभाग संभालेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार की राजनीति में यह एक महत्वपूर्ण मोड़ है। सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय देना, भाजपा की रणनीति का एक हिस्सा है। यह कदम न केवल राजनीतिक स्थिरता को बढ़ा सकता है, बल्कि लोगों के बीच विश्वास भी जगाने का काम करेगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय मिलने का क्या महत्व है?
सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय मिलने से बिहार में कानून व्यवस्था को सुधारने का प्रयास मजबूत होगा।
दिलीप कुमार जायसवाल ने इस पर क्या कहा?
दिलीप कुमार जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया और कहा कि यह कदम बिहार में स्थिरता लाएगा।
राहुल गांधी के बारे में दिलीप जायसवाल का क्या कहना था?
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व अब कोई स्वीकार नहीं कर रहा है और इंडी अलायंस टूटने की कगार पर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले