27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शकील अहमद राजनीति के बहुत मंझे हुए खिलाड़ी हैं? : संतोष कुमार सुमन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शकील अहमद राजनीति के बहुत मंझे हुए खिलाड़ी हैं? : संतोष कुमार सुमन

सारांश

क्या शकील अहमद जैसे अनुभवी नेता को डर लगने लगा है? बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस की विचारधारा पर यह बयान कई मायनों में महत्वपूर्ण है। जानिए मंत्री ने क्या कहा और इस बयान का राजनीतिक परिप्रेक्ष्य क्या है।

मुख्य बातें

शकील अहमद का डर कांग्रेस की स्थिति को दर्शाता है।
संतोष कुमार सुमन ने कांग्रेस की विचारधारा पर सवाल उठाए हैं।
पूर्व कांग्रेसी नेता की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

पटना, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद के डर के बयान पर कांग्रेस की विचारधारा को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शकील अहमद राजनीति के बहुत मंझे हुए खिलाड़ी हैं, यदि उन्हें भी डर लग रहा है, तो इससे कांग्रेस की विचारधारा का पता चलता है।

पटना में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि शकील अहमद जो इतने लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा करते आए हैं और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते रहे हैं, वे राजनीति के अत्यंत अनुभवी नेता हैं और उनका बहुत आदर किया जाता है।

मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आगे कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टी में यदि उनके जैसे अनुभवी नेताओं को भी डर लगने लगा है, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस की विचारधारा क्या है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में किस तरह के लोग हैं? ऐसे लोग जो केवल सत्ता में आना चाहते हैं, और यदि ऐसे लोगों को मौका मिल जाता है जो अपने ही नेताओं को डराते हैं, तो जनता के साथ क्या करेंगे?

यूपी के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे पर मंत्री ने कहा कि उनके इस्तीफे के कई कारण हैं। वे यूजीसी के नए नियमों को बहाना बना रहे हैं, लेकिन असल में उन्होंने इस्तीफा दूसरी वजहों से दिया है। उन्हें दूसरा ऑफर मिला है, जिसमें अच्छी सैलरी के साथ नाम बनाने का अवसर है। यही कारण है कि उन्होंने यहां से इस्तीफा दिया है। वे मीडिया में प्रचार के माध्यम से भ्रम फैला रहे हैं।

ज्ञात हो कि पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद ने यूथ कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें फोन पर जानकारी दी गई है कि दिल्ली से उनके खिलाफ हमले का आदेश आया है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पटना और मधुबनी में उनके घरों पर हमले की योजना बनाई गई है, जिसकी सूचना उन्होंने प्रशासन को दी है। शकील अहमद ने कहा है कि यूथ कांग्रेस की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर उनका पुतला जलाया जाएगा और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि, पुतला जलाने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक मुसलमान हूं। यदि मुझे खत्म करना है, तो मुझे दफनाना होगा, पुतला जलाना मेरे धर्म का अपमान है। इस तरह की हरकतें मेरे धर्म को भ्रष्ट करने के समान हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शकील अहमद ने किस तरह का बयान दिया?
शकील अहमद ने कहा कि उन्हें फोन पर सूचित किया गया कि उनके खिलाफ हमले का आदेश आया है।
संतोष कुमार सुमन ने क्या कहा?
संतोष कुमार सुमन ने कहा कि अगर शकील अहमद जैसे अनुभवी नेता को डर लग रहा है, तो यह कांग्रेस की विचारधारा को दर्शाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले