27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सिख समाज से माफी मांगेंगी रेखा गुप्ता? : आप नेता जरनैल सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सिख समाज से माफी मांगेंगी रेखा गुप्ता? : आप नेता जरनैल सिंह

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की करतारपुर साहिब पर की गई टिप्पणी ने सिख समुदाय में रोष पैदा किया है। आप नेता जरनैल सिंह ने उनसे माफी मांगने की मांग की है। जानिए इस विवाद के पीछे की कहानी और क्या हैं इसके संभावित परिणाम।

मुख्य बातें

सिख समुदाय की धार्मिक स्थलों के प्रति गहरी श्रद्धा है।
राजनीतिक नेताओं को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
दिल्ली सरकार पर आलोचना बढ़ी है।
जरनैल सिंह ने माफी मांगने का दबाव डाला है।
सिख इतिहास की जानकारी होना महत्वपूर्ण है।

दिल्ली, 16 जून (राष्ट्र प्रेस)। आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की करतारपुर साहिब पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है और उनसे सिख समाज से माफी मांगने की अपील की है।

जरनैल सिंह ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से कहा, "उपचुनाव के प्रचार के लिए कोई भी पार्टी या नेता जा सकता है, यह उनका अधिकार है। लेकिन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वहां जाकर हमारे पवित्र धार्मिक स्थल करतारपुर साहिब के लिए जो शब्दों का प्रयोग किया, वे बेहद अपमानजनक हैं। सिख समुदाय और वे लोग जो गुरु नानक साहब के प्रति श्रद्धा रखते हैं, उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है।"

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बार-बार अप्रत्यक्ष रूप से यह दर्शा रही है कि वह सिखों के प्रति क्या सोचती है। भाजपा और दिल्ली सरकार की तरफ से अब तक कोई खेद नहीं प्रकट किया गया है। दिल्ली सरकार में एक सिख मंत्री भी हैं, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में खेद जताने का दबाव नहीं डाला है। उन्हें यह तो समझना चाहिए कि धार्मिक स्थलों के नामों का उच्चारण कैसे किया जाता है।

जरनैल सिंह ने कहा कि सिखों के दिल में उस स्थान के प्रति अपार सम्मान है। मुख्यमंत्री को सिख इतिहास की जानकारी नहीं है। धार्मिक स्थलों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दिल्ली में आप लंबे समय से रह रही हैं। दिल्ली का हर बच्चा जानता है कि सिखों के धार्मिक स्थलों को किस प्रकार संबोधित किया जाता है। जब कोई बंगला साहिब जाता है तो उसे गुरुद्वारा बंगला साहिब कहा जाता है। इससे आपकी श्रद्धा और मानसिकता का पता चलता है। हम रेखा गुप्ता से माफी मांगने का अनुरोध करते हैं। यदि वे ऐसा नहीं करती हैं तो उनके विचार हमारे समाज के प्रति स्पष्ट हो जाते हैं।

रेखा गुप्ता ने पंजाब दौरे के दौरान करतारपुर साहिब के प्रति जिस तरह संबोधन किया, उसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

जरनैल सिंह ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी सरकार में दिल्ली के लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पानी और बिजली समय पर नहीं आ रही। पार्क

संपादकीय दृष्टिकोण

रेखा गुप्ता को अपनी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जरनैल सिंह ने क्या कहा?
जरनैल सिंह ने रेखा गुप्ता की करतारपुर साहिब पर की गई टिप्पणी की निंदा की और माफी मांगने की अपील की।
रेखा गुप्ता की टिप्पणी से सिख समुदाय को क्यों ठेस पहुंची?
रेखा गुप्ता ने करतारपुर साहिब के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे सिख समुदाय को गहरा सदमा पहुंचा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले