26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या यूपी चुनाव 2027 के बाद सपा का सबसे बुरा हाल होगा? केशव प्रसाद मौर्य

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यूपी चुनाव 2027 के बाद सपा का सबसे बुरा हाल होगा? केशव प्रसाद मौर्य

सारांश

क्या समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकार में है? उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में सपा के भविष्य पर चिंता जताई। उनके बयान के पीछे क्या कारण हैं, आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण खबर में।

मुख्य बातें

समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकार में है, केशव प्रसाद मौर्य का दावा।
अबू आजमी का बयान, मुसलमानों की कुर्बानी पर जोर।
नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

लखनऊ, 15 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी के हालिया बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को उन पर निशाना साधा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। उनका भविष्य अंधकार में है। सपा 2027 में सैफई तक ही सीमित रह जाएगी। जबसे समाजवादी पार्टी का गठन हुआ है, 2027 विधानसभा चुनाव में उनका सबसे बुरा हार होने वाला है।"

बातचीत में अबू आजमी ने कहा था कि देश के लिए जितनी कुर्बानी दूसरे धर्मों ने दी है, उससे ज्यादा मुसलमानों ने दी है। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों में अल्लाह सबसे बड़ा है और अल्लाह के साथ किसी और को कभी शरीक नहीं कर सकते।

नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई दी। उन्होंने बताया कि "पार्टी हर कार्यकर्ता के गुण और अवगुण से परिचित रहती है। उसकी योग्यता, कार्यक्षमता, वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए नितिन नबीन के नाम की घोषणा हुई।"

उन्होंने कहा, "भाजपा की स्थापना को 45 साल हो गए और पार्टी का युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी 45 साल

मौर्य ने नितिन नबीन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, "वे उन स्थानों पर भी भाजपा के कमल खिलाने का काम करेंगे, जहां पर पहले कमल नहीं खिला है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

केशव प्रसाद मौर्य का यह बयान सपा के लिए एक चुनौती हो सकता है। उनका यह कहना कि सपा का भविष्य अंधकार में है, दिखाता है कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच यह पार्टी कितनी कमजोर हो सकती है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है और 2027 में उनका सबसे बुरा हार होने वाला है।
अबू आजमी का हालिया बयान क्या था?
उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने देश के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानी दी है।
नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष क्यों बनाया गया?
उनकी योग्यता और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले