20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या लखनऊ एयरपोर्ट पर पांच करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई? दो गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या लखनऊ एयरपोर्ट पर पांच करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई? दो गिरफ्तार

सारांश

लखनऊ एयरपोर्ट पर हाल ही में एक बड़ी ड्रग्स की बरामदगी हुई है, जिसमें पांच करोड़ रुपए का हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया गया है। यह ड्रग्स बैंकॉक से आए यात्रियों के पास से मिला है। जानिए इस घटना के पीछे की कहानी और देश में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बारे में।

मुख्य बातें

लखनऊ एयरपोर्ट पर 5 करोड़ रुपए का ड्रग्स बरामद हुआ।
यह बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास था।
सीमा शुल्क अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की।
देश में ड्रग्स के खिलाफ अभियान चल रहा है।
इससे पहले भी कई बड़ी गिरफ्तारी हुई हैं।

लखनऊ, 19 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर पांच करोड़ रुपए का हाइड्रोपोनिक वीड (ड्रग्स) बरामद किया गया। यह आठ पैकेटों में था। यह बैंकॉक से पहुंचे दो यात्रियों के पास से बरामद हुआ।

बैंकॉक से लखनऊ आ रही विमान संख्या एफडी 146 रात 10.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई। विमान से उतरने वाले यात्रियों की कस्टम और सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने जांच की। जांच के दौरान दो यात्रियों पर टीम को शक हुआ।

सीसीएसआई विमानपत्तन के अपर आयुक्त मंयक शर्मा ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों ने दोनों तस्करों के व्यक्तिगत सामान और बैगेज को एक्सरे जांच के लिए ग्रीन चैनल पर भेजा, जहां उनके काले रंग के बैकपैक की जांच करने पर, 8 पॉलिथीन पैकेट बरामद किए गए, जिनमें हरे रंग का एनडीपीएस पदार्थ था।

जांच में पता चला कि दोनों यात्रियों के बैग से आठ पैकेटों में 4.9 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किए गए। इसकी कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

बताते चलें कि देशभर के एयरपोर्ट्स पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है और इसमें बड़ी सफलता भी मिल रही है। इससे पहले सितंबर महीने की शुरुआत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चेन्नई ने एयरपोर्ट पर एक बड़े कोकीन सिंडिकेट का पर्दाफाश किया था।

इस कार्रवाई में एक नाइजीरियन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास 5.618 किलोग्राम कोकीन थी, जिसकी कीमत कम से कम 60 करोड़ रुपए आंकी गई थी। अधिकारियों ने इसे जब्त करते हुए यात्रियों को हिरासत में भेज दिया था।

वहीं, 15 सितंबर को भी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (सीएसएमआई), मुंबई पर कस्टम विभाग (जोन-3) ने 12 से 15 सितंबर के बीच की गई कार्रवाई में ड्रग्स, विदेशी करेंसी और वन्यजीव तस्करी के कई मामलों का पर्दाफाश किया था।

अधिकारियों ने विशेष खुफिया सूचना और प्रोफाइलिंग के आधार पर अलग-अलग उड़ानों से आए या जाने वाले यात्रियों को पकड़ा और भारी मात्रा में जब्ती की थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लखनऊ एयरपोर्ट पर ड्रग्स की बरामदगी कब हुई?
यह घटना 19 सितंबर को हुई जब कस्टम अधिकारियों ने दो यात्रियों के पास से ड्रग्स बरामद किया।
ड्रग्स की कीमत कितनी थी?
बरामद ड्रग्स की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
कितने किलो ड्रग्स बरामद किए गए?
कुल 4.9 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किए गए।
क्या गिरफ्तार किए गए यात्री विदेशी थे?
हाँ, इनमें से एक यात्री नाइजीरियन था।
देश में ड्रग्स के खिलाफ क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
देश भर में एयरपोर्ट्स पर ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कई बड़ी गिरफ्तारी की गई हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले