क्या महाराष्ट्र के बीड जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की जान गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महाराष्ट्र के बीड जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की जान गई?

सारांश

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो मजदूरों की जान चली गई। इस हादसे में तीन अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं। जानिए इस घटना की पूरी जानकारी और स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया।

मुख्य बातें

महाराष्ट्र के बीड जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।
दो मजदूरों की मौके पर ही हुई मौत।
तीन अन्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में जारी है इलाज।
स्थानीय प्रशासन का सहयोग और आर्थिक सहायता की मांग।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता।

कोरबा, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र के दो युवकों की महाराष्ट्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना महाराष्ट्र के बीड जिले में उस समय हुई, जब सभी मजदूर एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में स्कॉर्पियो गाड़ी गन्ने से भरे एक ट्रैक्टर के पीछे से तेज रफ्तार में जा टकराई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में घुस गई और देखते ही देखते गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

इस हादसे में सुशांत प्रसाद केवट और प्रशांत सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही बांकी मोंगरा निवासी थे और अपने परिवार के लिए मेहनत मजदूरी करने महाराष्ट्र गए थे। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि ये दोनों ही अपने परिवार की कमाई का एकमात्र सहारा थे।

हादसे में सनी चव्हाण, विशाल शब्बू और राजा यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों का उपचार जिला मेडिकल कॉलेज में जारी है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर है, लेकिन उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। परिजन अस्पताल में मौजूद हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बांकी मोंगरा में मातम छा गया। परिवार और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों मजदूरों का अंतिम संस्कार किया गया।

स्थानीय प्रशासन ने भी हादसे पर दुख जताया है और घायलों के उपचार में हर संभव सहायता देने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों ने सरकार से मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है। हमें एकजुट होकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हादसे में कितने लोग घायल हुए?
इस हादसे में तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मृतकों के परिवारों का क्या हाल है?
मृतकों के परिवारों का हाल बहुत बुरा है, क्योंकि वे परिवार के कमाई का एकमात्र सहारा थे।
स्थानीय प्रशासन ने इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी?
स्थानीय प्रशासन ने हादसे पर दुख जताया है और घायलों के उपचार में हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले