क्या महाराष्ट्र के खामगांव-नांदुरा रोड पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा?

Click to start listening
क्या महाराष्ट्र के खामगांव-नांदुरा रोड पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा?

सारांश

बुलढाणा जिले में खामगांव-नांदुरा रोड पर एक दुखद सड़क हादसे ने एक व्यक्ति की जान ले ली और दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना मर्माहत करने वाली है और स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Key Takeaways

  • सड़क सुरक्षा आवश्यक है।
  • अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।
  • घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • सड़क पर सावधानी बरतना जरूरी है।
  • परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है।

बुलढाणा, 3 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव-नांदुरा रोड पर मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि लगभग 12:30 बजे एक भयानक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चिखली आमसारी कांटे के समीप हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने दो कर्मचारियों की कार को जोरदार टक्कर मारी।

हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान खामगांव निवासी 27 वर्षीय मुकेश शर्मा के रूप में हुई है। उनके साथ 25 वर्षीय सूरज गाडगे भी थे, जो इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों टाटा कैपिटल कंपनी के कर्मचारी थे और काम के सिलसिले में नांदुरा गए थे।

खामगांव लौटते समय उन्होंने चिखली आमसारी कांटे के पास अपनी कार विपरीत दिशा में रोक दी थी, तभी सामने से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मुकेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज गाडगे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ओम साईं फाउंडेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को खामगांव के सामान्य अस्पताल ले गई। सूरज गाडगे की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें पहले खामगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उनकी हालत में सुधार न होने पर उन्हें अकोला के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी मिलने पर खामगांव और जलंब पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक भाग निकला है और उसकी तलाश जारी है।

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। मृतक मुकेश शर्मा के परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Point of View

NationPress
27/02/2026

Frequently Asked Questions

यह हादसा कब हुआ?
यह हादसा 3 सितंबर को मध्यरात्रि लगभग 12:30 बजे हुआ।
हादसे में कितने लोग घायल हुए?
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
Nation Press