क्या जलगांव में दो ट्रकों की भिड़ंत से चालक की जान गई?

Click to start listening
क्या जलगांव में दो ट्रकों की भिड़ंत से चालक की जान गई?

सारांश

जलगांव में हुए भयानक हादसे ने एक चालक की जान ले ली। जानें इस दर्दनाक घटना के बारे में और कैसे स्थानीय निवासियों ने घायलों की मदद की। यह घटना उस वक्त हुई जब दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हुई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Key Takeaways

  • सड़क सुरक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है।
  • स्थानीय निवासियों ने सहायता प्रदान की।
  • ट्रैफिक बाधित हुआ।
  • पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
  • दुखद घटना ने सभी को सतर्क किया।

जलगांव, २४ जून (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के जलगांव में मंगलवार को दो ट्रकों के बीच जबरदस्त टक्कर होने के कारण एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

घटना जलगांव के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्वामी नारायण मंदिर के निकट हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रकों के बीच भयानक टक्कर हुई। यह हादसा इतना गंभीर था कि टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और एक चालक केबिन में दबकर मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठा, वहीं दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।

आस-पास के स्थानीय निवासियों ने जोरदार आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर रस्सी की मदद से केबिन को खींचकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को सड़क से हटाया और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटरमामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

याद रहे कि ३ जून को भी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें चालक की मौत हो गई थी।

Point of View

NationPress
16/02/2026

Frequently Asked Questions

इस हादसे में कितने लोग घायल हुए?
इस हादसे में एक चालक की मौत हुई और दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।
हादसे के बाद यातायात पर क्या असर पड़ा?
हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
पुलिस ने इस हादसे के बाद क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत चालक के शव को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल भेजा।
Nation Press