30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महाराष्ट्र ने गणेश उत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महाराष्ट्र ने गणेश उत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा दिया?

सारांश

महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने गणेश उत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा देने की घोषणा की। इस वर्ष, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें कानून व्यवस्था और मीट बिक्री पर प्रतिबंध शामिल हैं। जानिए इस विशेष बैठक में क्या बातें हुईं।

मुख्य बातें

गणेश उत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा दिया गया है।
मुख्यमंत्री के साथ बैठक में लॉ एंड ऑर्डर पर चर्चा की गई।
पुलिस और गणेश मंडल के बीच समन्वय महत्वपूर्ण है।
इंडिया गठबंधन के धरने पर चर्चा हुई।
सरकार ने मीट बिक्री पर प्रतिबंध लगाया।

मुंबई, 13 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने बुधवार को गणेश चतुर्थी से संबंधित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में मीट बिक्री पर प्रतिबंध और इंडिया गठबंधन के धरना प्रदर्शन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। योगेश कदम ने राष्ट्र प्रेस के साथ विशेष बातचीत में बताया कि इस वर्ष सरकार ने गणेश उत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा दिया है। उन्होंने बताया कि इस पर्व का हिंदू संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है और इसे पूरे महाराष्ट्र में, विशेषकर मुंबई और पुणे में, बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने राज्य महोत्सव का ऐलान किया है, अर्थात् महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला गणेश उत्सव अब राज्य महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। हिंदू संस्कृति में गणेश उत्सव का एक विशेष महत्व है। मुंबई और पुणे जैसे क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी के अवसर पर लॉ एंड ऑर्डर को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियों पर चर्चा की गई।

उन्होंने आगे कहा, "पुलिस और गणेश मंडल के बीच में समन्वय होना चाहिए। पुलिस को कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय कोऑर्डिनेशन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि कोऑर्डिनेशन अच्छा होगा, तो छोटी-मोटी घटनाएं टाली जा सकती हैं। क्राउड मैनेजमेंट जरूरी है। आज तक जिस तरह से प्रबंधन किया गया है, इस साल भी वही तरीका अपनाया जाएगा।"

उन्होंने यह भी कहा, "पुलिस के साथ मेरी मीटिंग की आवश्यकता नहीं है, मुख्यमंत्री पहले ही मीटिंग कर चुके हैं। जो भी निर्देश दिए गए हैं, उन्हें लागू किया जा रहा है या नहीं, मैं इसकी देखरेख करूंगा।"

स्वतंत्रता दिवस पर कुछ स्थानों पर मीट बिक्री पर रोक के आदेश के संबंध में कदम ने कहा, "हमारी सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी।"

इंडिया गठबंधन द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ एसआईआर मुद्दे पर धरने पर मंत्री ने कहा, "जो भी वोट फेक नैरेटिव के जरिए लिए गए थे, वे समाप्त हो गए हैं। मुझे लगता है कि आने वाले कॉर्पोरेशन के चुनावों में उनकी हार साफ नजर आ रही है। इसका जवाब वे अभी से तैयार करना चाहते हैं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह राज्य की संस्कृति और एकता का भी प्रतीक है। जब इसे राज्य महोत्सव का दर्जा दिया जाता है, तो यह समारोह का महत्व और बढ़ जाता है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता और सामूहिकता को बढ़ावा मिलता है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गणेश उत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा कब दिया गया?
गणेश उत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा इस वर्ष दिया गया है।
क्या इस वर्ष गणेश उत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर होगा?
हां, गणेश उत्सव इस वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
क्या मीट बिक्री पर प्रतिबंध लगा है?
जी हां, स्वतंत्रता दिवस पर कुछ स्थानों पर मीट बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले