14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महिला आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत: सीएम रेखा गुप्ता का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महिला आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत: सीएम रेखा गुप्ता का बयान

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय में महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इसे आधुनिक भारत का महत्वपूर्ण बिल बताया और महिलाओं की शक्ति पर जोर दिया।

मुख्य बातें

महिला आरक्षण विधेयक का महत्व सीएम रेखा गुप्ता का समर्थन महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी हस्ताक्षर अभियान की सफलता आधुनिक भारत में महिलाओं की भूमिका

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स से महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह विधेयक आधुनिक भारत का एक महत्वपूर्ण बिल है। इसे लाना अत्यंत आवश्यक था, ताकि महिलाओं को एक शक्ति मिले।

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिक्षकों और छात्रों के साथ चाय पर चर्चा की। इसके बाद, उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इस कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति भी मौजूद थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत ही उत्साह और खुशी का अवसर है कि देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण अब इतनी निकटता से दिखाई दे रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "इस देश को चलाने, नीति बनाने और प्रशासन में महिलाओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। ये इस देश की आधी जनसंख्या हैं।"

उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी और विधायक-सांसद से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री बनेंगी, तो वे वो बदलाव लाने में सक्षम होंगी, जिसके बारे में वे सोचती हैं। रेखा गुप्ता ने कहा, "देश में बेटियों की सुरक्षा, उन्हें आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने की सभी व्यवस्थाएं वे अपने तरीके से सुधार सकती हैं।"

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने इस विधेयक को लाने के लिए एक बड़ा प्रयास किया है। जहां पहले हम 'बेटी बचाओ' की बात करते थे, अब 'बेटी पढ़ाओ' और 'बेटी बढ़ाओ' की दिशा में बढ़ रहे हैं।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला आरक्षण विधेयक क्या है?
महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में आरक्षण देने का प्रावधान है।
इस विधेयक का समर्थन क्यों किया गया?
इसका उद्देश्य महिलाओं को राजनीतिक शक्ति और प्रतिनिधित्व में बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर क्या कहा?
उन्होंने इसे आधुनिक भारत का महत्वपूर्ण बिल बताया और महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया।
हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य क्या है?
यह अभियान विधेयक के समर्थन में जन जागरूकता फैलाने के लिए है।
इस विधेयक का क्या प्रभाव पड़ेगा?
यह महिलाओं को सशक्त बनाएगा और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले