27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एमएफएल में 68 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एमएफएल में 68 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल

सारांश

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। मद्रास फर्टिलाइजर लिमिटेड (एमएफएल) ने 68 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें मैनेजर और चीफ मैनेजर शामिल हैं। जल्दी करें, आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल है!

मुख्य बातें

68 विभिन्न पदों के लिए भर्ती अंतिम तिथि: 5 अप्रैल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें

मनाली, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। मद्रास फर्टिलाइजर लिमिटेड (एमएफएल) मनाली ने मैनेजर, चीफ मैनेजर समेत 68 विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एमएफएल द्वारा जारी किए गए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

भर्ती के लिए जिन 68 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें डिप्टी जनरल मैनेजर - पर्सनल एंड एडमिनिस्ट्रेशन, चीफ मैनेजर - मेंटेनेंस, चीफ मैनेजर - टेक्निकल सर्विसेज (प्रोसेस), मैनेजर - मेंटेनेंस (इंस्ट्रूमेंटेशन) आदि शामिल हैं।

इसके अलावा, मैनेजर - प्रोडक्शन, डिप्टी मैनेजर - मेंटेनेंस (इंस्ट्रूमेंटेशन), असिस्टेंट मैनेजर - मेंटेनेंस (मैकेनिकल) के पद भी शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन या तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 26 से 52 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 5 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 40,000 से 2,60,000 रुपए प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले एमएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाकर सभी आवश्यक जानकारियाँ भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना चेक करने की सलाह दी जाती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह भर्ती प्रक्रिया एक सुनहरा अवसर है जो युवाओं को उनकी करियर में एक नई दिशा दे सकती है। यह नौकरी न केवल स्थिरता प्रदान करती है, बल्कि भारत के औद्योगिक विकास में भी योगदान करती है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल है।
कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
कुल 68 विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है।
क्या आवेदन ऑनलाइन होगा?
हाँ, आवेदन ऑनलाइन मोड में किया जाना है।
आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले