26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मेकॉन में सीनियर मैनेजर समेत 4 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मेकॉन में सीनियर मैनेजर समेत 4 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

सारांश

सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए मेकॉन ने 4 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। जानिए कैसे करें आवेदन।

मुख्य बातें

मेकॉन में 4 पदों के लिए भर्ती सीनियर मैनेजर और मैनेजर (सिविल) के पद शामिल आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू अनुभव और योग्यताओं के अनुसार चयन

नई दिल्ली, ८ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आजकल के अधिकांश युवाओं का ख्वाब होता है कि वे सरकारी नौकरी के माध्यम से अपने करियर की शुरुआत करें। यदि आप भी इनमें से एक हैं तो मेटलर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड (मेकॉन) ने सीनियर मैनेजर समेत विभिन्न ४ पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है।

मेकॉन लिमिटेड ने जिन ४ पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है, उनमें मैनेजर (सिविल) (ई-3 ग्रेड) के २ और सीनियर मैनेजर (सिविल) (ई-4 ग्रेड) के २ पद शामिल हैं।

धातुकर्म एवं अभियांत्रिकी सलाहकार (मेकॉन) द्वारा जारी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया १ अप्रैल से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि ३० अप्रैल रखी गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने की योजना बना रहे हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ४ वर्षीय पूर्णकालिक इंजीनियरिंग की डिग्री बीई (सिविल)/बीटेक (सिविल) होनी चाहिए। इसके अलावा, सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों से ग्रेजुएशन या निर्माण प्रबंधन में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार ३६ से ४० साल के बीच तय की गई है, जिसकी गणना १० मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार, चिकित्सकीय परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार ८०,००० से २,४०,००० रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए १,००० रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक/आंतरिक उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मेकॉन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियों को भरें और संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करें। उसके बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मेकॉन में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको मेकॉन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद रजिस्ट्रेशन कर सभी आवश्यक जानकारियाँ भरकर फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
क्या आवेदन शुल्क है?
ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपए है।
क्या अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी?
हाँ, सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों से ग्रेजुएशन या निर्माण प्रबंधन में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार, चिकित्सकीय परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले