2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मेकॉन लिमिटेड में असिस्टेंट समेत 24 पदों पर आवेदन शुरू, सुनहरा मौका

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मेकॉन लिमिटेड में असिस्टेंट समेत 24 पदों पर आवेदन शुरू, सुनहरा मौका

सारांश

रांची में मेकॉन लिमिटेड ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पर्सोनल के 24 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी यहाँ दी गई है। इसे न चूकें!

मुख्य बातें

24 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन आमंत्रित।
अंतिम तिथि: 6 मई अधिकतम आयु: 28 वर्ष चयन प्रक्रिया में सीबीटी , मेडिकल परीक्षा शामिल आवेदन शुल्क: सामान्य के लिए 875 रुपए , अनुसूचित जाति के लिए 625 रुपए

रांची, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मेटलर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड (मेकॉन) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर उपलब्ध है। मेकॉन ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पर्सोनल के लिए 24 पदों की भर्ती के संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इन 24 पदों में अकाउंटेंट के 14, असिस्टेंट (एचआर) के 2, असिस्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन) के 2 और असिस्टेंट (सेक्रेटेरियल सर्विस) के 6 पद शामिल हैं।

मेकॉन द्वारा पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार आईसीएआई या आईसीएमएआई में इंटरमीडिएट/बीबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल भी होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 3 मार्च के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), मेडिकल परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 27,710 से 53,590 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 875 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक/आंतरिक उम्मीदवारों के लिए 625 रुपए निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मेकॉन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारी फॉर्म में भरें और सभी दस्तावेजों को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में, आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे उन्हें सरकारी क्षेत्र में स्थिरता और विकास का अवसर मिल सकता है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मेकॉन में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई है।
क्या उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा है?
हाँ, उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।
क्या आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है?
जी हाँ, सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं।
आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य और ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 875 रुपए और अनुसूचित जाति/जनजाति/दिव्यांग के लिए 625 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर-आधारित परीक्षा, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले