4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या यूपी के मिर्जापुर में धर्म परिवर्तन के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यूपी के मिर्जापुर में धर्म परिवर्तन के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा?

सारांश

मिर्जापुर में एक ट्रस्ट के ट्रस्टी द्वारा धर्म परिवर्तन के आरोप में गिरफ्तारी हुई है। आरोपी ने लोगों को लालच देकर धर्मांतरण किया। जानिए इस मामले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

धर्मांतरण के मामले में पुलिस की कार्रवाई महत्वपूर्ण है।
केरल का निवासी आरोपी ट्रस्ट का ट्रस्टी था।
लोगों को धन और नौकरी का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया गया।
मामले में पहले भी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त कानून हैं।

मिर्जापुर, २२ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में धर्म के नाम पर धर्मांतरण का एक खेल चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विंध्याचल थाना पुलिस को इस मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार, पुत्र स्व. माधवन को गिरफ्तार किया। आरोपी का मूल निवास केरल है और वह एक ट्रस्ट का ट्रस्टी होने का दावा कर रहा था। वह धन, नौकरी और शारीरिक स्वास्थ्य का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाता था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब विनय प्रताप सिंह, पुत्र लल्लन सिंह, निवासी भतड़ा, थाना जिगना ने २२ जून को विंध्याचल थाना में नामजद आरोपियों के खिलाफ धर्म परिवर्तन के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, २०२१ के तहत मामला दर्ज किया गया।

इससे पहले, २३ जून को विंध्याचल थाना में पंजीकृत मामले में धर्म परिवर्तन के आरोप में यीशु दरबार के नाम पर चल रहे एक गिरोह के तहत नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

मिर्जापुर के सीओ सिटी विवेक जावला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "धर्मेंद्र कुमार विंध्याचल थाना क्षेत्र के डेगहा कलना गहरवार का निवासी है। उसने २००३ में एक ट्रस्ट के नाम पर कलना गहरवार में जमीन खरीदी थी। मूल रूप से वह चंदौली जिले के नौगढ़ का निवासी है।"

उन्होंने आगे बताया, "आज विजय कुमार, पुत्र स्व. माधवन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूल रूप से केरल का रहने वाला है एवं एक ट्रस्ट का ट्रस्टी होने का दावा करता है। वह धन, नौकरी और शारीरिक स्वास्थ्य का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाता था।"

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें हमेशा मानवता और एकता की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धर्म परिवर्तन के मामले में क्या कानून है?
उत्तर प्रदेश में 2021 में धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम लागू किया गया है, जो अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए है।
क्या गिरफ्तार व्यक्ति पहले भी ऐसे मामलों में शामिल था?
मौजूदा जानकारी के अनुसार, यह आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रहा है।
पुलिस ने कार्रवाई कब की?
पुलिस ने आरोपी को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले