12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मिजोरम की डंपा विधानसभा में मतदान की संख्या 18.38 प्रतिशत तक पहुंच गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मिजोरम की डंपा विधानसभा में मतदान की संख्या 18.38 प्रतिशत तक पहुंच गई?

सारांश

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मिजोरम की डंपा विधानसभा में 18.38 प्रतिशत मतदान की सूचना मिली है। जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब और अन्य राज्यों में भी मतदान जारी है। जानिए और क्या रहा मतदान का हाल।

मुख्य बातें

मिजोरम में 18.38 प्रतिशत मतदान हुआ।
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में 15.11 प्रतिशत मतदान हुआ।
राजस्थान और झारखंड में भी मतदान प्रक्रिया जारी है।
पंजाब की तरनतारन विधानसभा में 1,92,838 मतदाता हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में 14.55 प्रतिशत मतदान हुआ।

नई दिल्ली, 11 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव आयोग ने बताया कि सुबह 9 बजे तक मिजोरम की डंपा विधानसभा में सर्वाधिक 18.38 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उपचुनाव जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डंपा और ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर हो रहा है।

चुनाव आयोग की ओर से सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, जम्मू कश्मीर के नगरोटा में 15.11 प्रतिशत और बडगाम में 9.36 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही, शुरुआती दो घंटों में झारखंड के घाटशिला में 17.33, ओडिशा के नुआपाड़ा में 14.99, पंजाब के तरनतारन में 10.32 प्रतिशत और तेलंगाना के जुबली हिल्स में 10.02 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 7 बजे से मतदान आरम्भ हुआ। इस सीट पर कुल 58 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी बीआरएसभाजपा के बीच है।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम और नगरोटा विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 1,92,838 मतदाता हैं, जिनमें 1,00,933 पुरुष और 91,897 महिला मतदाता शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए भी मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक 14.55 प्रतिशत मतदान हुआ। ईसीआई ने सुबह 9 बजे तक 14.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया है। सबसे ज्यादा मतदान गया जिले में 15.97 प्रतिशत, किशनगंज में 15.81 प्रतिशत, जमुई में 15.77 प्रतिशत, पूर्णिया में 15.54 प्रतिशत और अररिया जिले में 15.34 प्रतिशत मतदान हुआ।

संपादकीय दृष्टिकोण

ताकि वे लोकतंत्र की आधारशिला में योगदान कर सकें।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मिजोरम की डंपा विधानसभा में मतदान की संख्या कितनी है?
सुबह 9 बजे तक मिजोरम की डंपा विधानसभा में 18.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
अन्य राज्यों में मतदान की स्थिति क्या है?
जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब, और अन्य राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले