26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस एसआईआर को एफआईआर समझ रही है? : मोहसिन रजा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस एसआईआर को एफआईआर समझ रही है? : मोहसिन रजा

सारांश

सुरक्षा और विकास को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठकें होती हैं। मोहसिन रजा ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों पर चर्चा की है। उन्होंने कांग्रेस के तंज का जवाब दिया और धर्म परिवर्तन पर भी अपनी राय दी। जानें इस मुद्दे पर उनके विचार और सरकार की योजना।

मुख्य बातें

सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशासनिक बैठकें महत्वपूर्ण हैं।
घुसपैठियों की पहचान आवश्यक है।
कांग्रेस के तंज पर मोहसिन रजा का जवाब।
धर्म परिवर्तन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी।
सरकार का तुष्टीकरण की राजनीति पर रुख।

लखनऊ, 3 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर वरिष्ठ भाजपा नेता मोहसिन रजा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को लेकर समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं। इसी दौरान घुसपैठियों पर भी चर्चा हुई। देश और प्रदेश की सुरक्षा को लेकर उन्हें चिन्हित करना आवश्यक है।

मोहसिन रजा ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें एक जगह एकत्रित करने का कार्य सरकार कर रही है। हमारे प्रदेश में इस प्रकार के लोग हैं और वे यहाँ के लोगों का फायदा उठा रहे हैं, इसलिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा एसआईआर पर तत्काल चर्चा की मांग करने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को एसआईआर, एफआईआर की तरह नजर आ रही है। ये भ्रष्टाचारी और लुटेरे हैं। इन्होंने आतंकियों का महिमामंडन किया है। ऐसे में ये लोग एसआईआर को एफआईआर समझ रहे हैं।

मौलाना महमूद मदनी के 'जिहाद' पर दिए गए बयान पर मोहसिन रजा ने पलटवार करते हुए कहा कि इन्हें पहले उन लोगों को समझाना चाहिए, जो इनके बहकावे में आकर ‘सिर तन से जुदा’ करने के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतर आते हैं। ये लोग नौजवानों को इतना भड़काते हैं कि सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से ही गला काट देते हैं। क्या मोहम्मद साहब ने यही बताया है?

उन्होंने कहा कि ये लोग भी अपने स्वार्थ को लेकर बात कर रहे हैं। देशभक्ति की बात करें, बार-बार जिहाद की बात क्यों करते हैं? किस जिहाद की बात आप कर रहे हैं?

धर्म बदलकर भी जाति का लाभ लेने वालों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी पर मोहसिन रजा ने कहा कि हम धर्म परिवर्तन के खिलाफ हैं। ईश्वर ने जिस धर्म में पैदा किया है, उसी धर्म में रहना चाहिए। सभी धर्म मानवता का पाठ पढ़ाते हैं। हमें मानवता के लिए काम करना चाहिए। कुछ लोगों ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। हाईकोर्ट का जो भी आदेश आया है, उसके अनुसार सरकार कार्य करेगी। आदेश का अनुपालन करना सरकार की जिम्मेदारी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह आवश्यक है कि सरकार घुसपैठियों पर कड़ी नजर रखे। कांग्रेस की प्रतिक्रिया का राजनीतिक विश्लेषण करना भी जरूरी है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों पर क्या कार्रवाई की जा रही है?
सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें एकत्रित कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या बयान दिया?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एसआईआर पर चर्चा की मांग की थी।
मोहसिन रजा ने धर्म परिवर्तन पर क्या कहा?
उन्होंने धर्म परिवर्तन के खिलाफ अपनी राय रखी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले