31 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुरली मनोहर जोशी का जीवन देश के लिए समर्पित रहा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुरली मनोहर जोशी का जीवन देश के लिए समर्पित रहा?

सारांश

डॉ. मुरली मनोहर जोशी का 92वां जन्मदिन मनाते हुए ब्रजेश पाठक ने उनके योगदान को सराहा। जानिए इस महान नेता का जीवन और उनके प्रति लोगों की भावनाएं।

मुख्य बातें

मुरली मनोहर जोशी का जीवन देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।
ब्रजेश पाठक ने जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है।
यूपी का इन्फ्रास्ट्रक्चर देश में शीर्ष पर है।

नई दिल्ली, 5 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पद्म विभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी का सोमवार को 92वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस महान नेता से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "भाजपा के वरिष्ठ नेता, जो हम सभी के अभिभावक हैं, मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन है। हम सभी कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने आए हैं। मुरली मनोहर जोशी का समस्त जीवन देश के आम नागरिकों और गरीबों के प्रति समर्पित रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "भाजपा के स्थापना के समय से ही उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरकर इस देश को नेतृत्व और मार्गदर्शन देने का कार्य किया है। ऐसे खास मौकों पर हम उन्हें उत्तर प्रदेश के लोगों की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे हमें अपना आशीर्वाद देते रहें।"

ब्रजेश पाठक ने यूपी सरकार के गवर्नेंस की सराहना करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बेहतर और कुशलता से कार्य कर रही है। आज हम रेवेन्यू सरप्लस स्टेज पर हैं। हमारा इन्फ्रास्ट्रक्चर पूरे राज्य में नंबर एक की ओर अग्रसर है।"

उन्होंने कहा, "सड़क, पानी, स्कूल, अस्पताल जो आधारभूत आवश्यकताएं हैं, उनमें हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाकर उन्हें सुविधापूर्ण जीवन जीने का हक दिया है। इसके अलावा यूपी के लॉ एंड ऑर्डर की चर्चा हर जगह है। निवेश की दुनिया में भी उत्तर प्रदेश अब देश और दुनिया के बड़े उद्योगपतियों का सबसे अच्छा डेस्टिनेशन बन चुका है।"

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भी मुरली मनोहर जोशी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "मैं डॉ. जोशी के चरणों में नमन करता हूं। जब भी हमारे जीवन में कोई प्रश्न उठता है, तो उसका समाधान हमारे लिए डॉ. जोशी हैं, यह मेरी व्यक्तिगत राय है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम मुरली मनोहर जोशी के 92वें जन्मदिन पर उन्हें प्रणाम कर पा रहे हैं, शुभकामनाएं दे पा रहे हैं, और उनसे आशीर्वाद ले पा रहे हैं।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुरली मनोहर जोशी का योगदान क्या है?
डॉ. मुरली मनोहर जोशी का जीवन देश के नागरिकों और गरीबों के प्रति समर्पित रहा है।
ब्रजेश पाठक ने क्या कहा?
ब्रजेश पाठक ने कहा कि जोशी का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले