14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुजफ्फरपुर में ई-रिक्शा में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुजफ्फरपुर में ई-रिक्शा में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई?

सारांश

मुजफ्फरपुर में एक ई-रिक्शा में आग लगने से एक महिला की जान गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना ने पूरे गांव में मातम फैला दिया है। क्या इस आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा? जानिए इस दर्दनाक घटना की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

ई-रिक्शा में आग लगने से एक महिला की मौत हुई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस घटना की जांच कर रही है।
इस घटना ने पूरे गांव में मातम फैला दिया है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मुजफ्फरपुर, 19 जून (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को एक ई-रिक्शा में आग लगने से उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह घटना मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर-दरभंगा मार्ग पर बेरूआ गांव के पास ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई थी, जिससे ई-रिक्शा पर सवार एक ही परिवार के कई लोग बुरी तरह झुलस गए। इस भीषण हादसे में एक महिला कमरूल खातून (35) की घटनास्थल पर झुलसकर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के डुमरियाही गांव निवासी ई-रिक्शा चालक मोहम्मद साजिद अपने एक रिश्तेदार के शादी समारोह में भाग लेने के बाद मुजफ्फरपुर से वापस अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान बेरूआ गांव के पास ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग पहले धीरे-धीरे फैली, लेकिन यात्रियों को इसका आभास नहीं हुआ और तब तक आग ने पूरे ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया

लोग बताते हैं कि पहले कुछ तेज आवाज सुनाई दी और फिर आग लग गई। स्थानीय लोगों ने सवारों को बचाने की भी कोशिश की, लेकिन एक महिला कमरूल खातून की ई-रिक्शा में ही मौत हो गई।

मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने कहा कि इस घटना में छह लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हालांकि, इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि पूरे देश के लिए चिंता का विषय बन गया है। हमें ऐसे हादसों से सबक लेना चाहिए और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ई-रिक्शा में आग कैसे लगी?
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच कर रही है।
इस हादसे में कितने लोग घायल हुए?
इस घटना में कुल छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
क्या घायल लोगों की हालत स्थिर है?
घायलों में से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
क्या पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है?
हाँ, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और जांच शुरू कर दी है।
क्या मृतक महिला का नाम क्या था?
मृतक महिला का नाम कमरूल खातून था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले