14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भारतीय नौसेना में अग्निवीर एसएसआर पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारतीय नौसेना में अग्निवीर एसएसआर पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू

सारांश

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एसएसआर पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह एक सुनहरा अवसर है, जिसमें योग्य उम्मीदवार 6 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी यहाँ।

मुख्य बातें

अग्निवीर एसएसआर पद के लिए आवेदन आज से शुरू।
अंतिम तिथि 6 अप्रैल।
50% अंक के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
सैलरी 30,000 रुपए प्रति महीने।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सरल है।

नई दिल्ली, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप देश की सेवा करने का जुनून रखते हैं और भारतीय नौसेना में शामिल होना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। भारतीय नौसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर एसएसआर पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

भारतीय नौसेना की तरफ से जारी इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 14 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है। यदि आप योग्य और इच्छुक हैं, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म भरने के लिए, उम्मीदवारों का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए या 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच। साथ ही, कैंडिडेट्स को मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 50% अंकों के साथ मैथ्स और फिजिक्स के साथ 10+2 उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अन्य निर्धारित पात्रता भी आवश्यक है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन स्टेज-I आईएनईटी 2026 परीक्षा, स्टेज-II अग्निवीर परीक्षा, शारीरिक फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की प्रारंभिक सैलरी 30,000 रुपए प्रति महीने होगी।

आवेदन करने वाले सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 550 रुपये के साथ 18% जीएसटी का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, तभी उनके आवेदन को स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें। एक नया पृष्ठ खुलेगा, वहां रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी मांगी गई जानकारियां भरें, डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर सही साइज में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म चेक कर सबमिट करें। अंत में, आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि युवाओं के लिए करियर बनाने का भी एक सुनहरा मौका है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अग्निवीर एसएसआर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।
कौन से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
क्या आवेदन के लिए कोई शुल्क है?
हाँ, सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 550 रुपये का आवेदन शुल्क और 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में स्टेज-I आईएनईटी परीक्षा, स्टेज-II अग्निवीर परीक्षा, शारीरिक फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों की प्रारंभिक सैलरी 30,000 रुपए प्रति महीने होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले